आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में समर सिंह गिरफ्तार, पुलिस अब पूछेगी इन अनसुलझे सवालों के जवाब

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए…

New Project 2023 04 07T143124.087 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक आरोपी गायक समर सिंह को ढूंढ निकाला है। वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच ने आरोपी समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी समर सिंह नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, आकांक्षा दुबे सुसाइड प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। समर सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही अब चर्चा शुरू हो गई है कि आकांक्षा दुबे की खुदकुशी का राज अब सामने आ सकता है। आकांक्षा दुबे के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस को अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

बता दें कि आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है। 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया था। यूपी के बनारस के सारनाथ में स्थित सोमेंद्र होटल के कमरे में आकांक्षा फंदे पर झूलती हुई मिली। आकांक्षा दुबे की मौत पुलिस के लिए अभी तक एक पहेली बनी हुई है। बता दें कि 26 मार्च को आकांक्षा का शव सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मिला था। बेड पर आकांक्षा का शव बैठने की स्थिति में था और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। वहीं आकांक्षा की मौत के बाद से समर सिंह फरार क्यों था। क्या समर सिंह आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित करता था। आखिरी फोन कॉल में आकांक्षा से उसकी क्या बातें हुईं थी। ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब अब पुलिस समर सिंह से पूछेगी।

New Project 36 | Sach Bedhadak

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बदली कहानी…

आकांक्षा दुबे की शव मिलने के बाद से ही पुलिस यह मान रही थी कि उन्होंने सुसाइड किया है। लेकिन आकांक्षा की मौत की कहानी उस वक्त पलट गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि मौत से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं था।

मौत से पहले शेयर किया था आखिरी वीडियो…

25 मार्च की रात को आकांक्षा दुबे ने आखिरी वीडियो पोस्ट किया था। आकांक्षा दुबे ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। वहीं आकांक्षा की मौत के ही दिन सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ था।

आकांक्षा की मां ने किए थे कई खुलासे…

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने कई खुलासे किए। 27 मार्च को वाराणसी के सारनाथ थाने में अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, हमेशा खुश रहने वाली उनकी बेटी आकांक्षा दुबे की समर सिंह ने जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने समर सिंह के भाई संजय सिंह पर प्रताड़ित करने समेत अन्य आरोप लगाए। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

New Project 37 | Sach Bedhadak

आकांक्षा ने वैलेंटाइन डे पर जाहिर किया था प्यार…

बता दें कि आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। आकांक्षा आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। बता दें कि आकांक्षा ने वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। फरवरी 2023 के वैलेंटाइन डे पर, आकांक्षा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने को-एक्टर समर सिंह के साथ एक फोटो शेयर किया। इसमें उन्होंने कैप्शन में हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा। आकांक्षा ने समर के साथ फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन्हें वैलेंटाइन्स डे विश किया। विश करने के साथ ही आकांक्षा ने प्यार का इजहार भी कर दिया था। उन्होंने पहले पोस्ट में समर सिंह को ‘हबी’ बताया था।

समर सिंह के साथ लिव इन में रहती थीं आकांक्षा…

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने उनकी बेटी समर सिंह के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। समर सिंह के दुर्व्यवहार से ही आकांक्षा दुखी रहने लगी थी। इसी वजह से अवसादग्रस्त थी। हाल के दिनों में दोनों अलग हुए थे।अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने कहा कि समर चाहता था कि उसकी बेटी सिर्फ उसके साथ ही फिल्म और गाने में काम करे। आकांक्षा किसी और के साथ काम जाती थी तो समर मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित और मारता-पीटता था। काम करने पर वह पैसे भी नहीं देता था।

अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने उसकी बेटी से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा नहीं दिया। 21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन कर बताया था। मधु दुबे ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। उसी समय आकांक्षा को समर के भाई संजय सिंह ने फोन पर धमकी देते हुए कहा, तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की मां का आरोप है कि समर सिंह और उसके भाई ने मिलकर उनकी बेटी आकांक्षा दुबे को मारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *