जयपुर में महिला से रेप, सहेली के भाई ने जबरन शादी कर किया दुष्कर्म

जयपुर। देश में महिलाओं पर हो रहे अपराध की घटनाएं आए दिन बढ़ती ही जा रही है। हर दिन किसी ना किसी महिला से अपराध…

New Project 2023 05 07T124739.943 | Sach Bedhadak

जयपुर। देश में महिलाओं पर हो रहे अपराध की घटनाएं आए दिन बढ़ती ही जा रही है। हर दिन किसी ना किसी महिला से अपराध हो रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। सहेली के भाई ने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। प्रोग्राम के बहाने दोनों भाई-बहन उसे अपने साथ घर ले गए थे। विरोध करने पर आरोपी युवक ने शादी का वादा किया। जबरदस्ती शादी कर मारपीट कर परेशान करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने भाई-बहन के खिलाफ विश्वकर्मा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी महिला (21) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ विश्वकर्मा इलाके में किराए से रहती है। कुछ समय पहले रोड नंबर-17 विश्वकर्मा निवासी चमन से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया।

सहेली चमन के भाई धनजीत से भी उसकी बातचीत होने लगी। मार्च 2023 में सहेली चमन ने अपने भाई धनजीत के साथ बिहार के बक्सर में रहने वाली नानी के घर प्रोग्राम होने की बात बताई। दोनों भाई-बहन दबाव डालकर उसे प्रोग्राम में शामिल होने के लिए ट्रेन से बक्सर ले गए। महिला का आरोप है कि उसकी सहेली के भाई ने शादी करने का ऑफर किया। महिला के मना करने पर आरोपी धनजीत ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।

विरोध करने पर आरोपी धनजीत ने महिला से शादी करने का वादा किया। आरोपी धनजीत ने जबरन शादी कर 10 दिन तक अपने साथ रखकर उसका रेप करता रहा। आरोपी धनजीत ने महिला को पत्नी बनाकर जयपुर ले आया। जयपुर में लाकर महिला से एक लाख रुपए और बाइक की मांग कर उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी धनजीत ने महिला से रिश्ता नहीं रखने की बात कहकर उसे घर से निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *