ममता की अनोखी मिसाल! बाइक में पल्लू फंसने से गिरी महिला…खुद की मौत, 3 साल के बेटे को नहीं आई खरोंच

ममता की अनोखी मिसाल! बाइक में पल्लू फंसने से गिरी महिला…खुद की मौत, 3 साल के बेटे को नहीं आई खरोंच

New Project 2023 08 21T154523.116 | Sach Bedhadak

जयपुर। अगर आप भी बाइक पर सफर करते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। राजधानी जयपुर में ऐसी ही खौफनाक घटना सामने आई है। यहां, बाइक के टायर में साड़ी का पल्ला फंसने से एक महिला सिर के बल सड़क पर गिर गई। इस दौरान महिला के हाथ में तीन साल मासूम बच्चा भी था।

महिला ने हिम्मत करके अपने बच्चे की जान बचा ली, लेकिन खुद को नहीं बचा सकी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश ने केस दर्ज कराया है। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसके 3 साल के बच्चे की तबीयत खराब थी।

बच्चे को दिखाने के लिए 11 अगस्त को उसका छोटा भाई हरिओम अपनी भाभी खुशी (29) को लेकर अस्पताल जा रहा था। अस्पताल से वापस लौटते समय घर से कुछ दूरी पर अचानक उसकी पत्नी खुशी की साड़ी का दुपट्टा बाइक के पिछले टायर में फंस गया और वह तेजी से सड़क पर गिरी।

सड़क पर सिर के बल गिरी महिला…

सिर के बल गिरने के कारण उसकी पत्नी खुशी के सिर में गंभीर चोट लगी। इस दौरान भी खुशी ने बच्चे को संभाल कर पकड़े रखा और बच्चे को खरोंच तक नहीं आने दी। सड़क से गिरते ही उसकी पत्नी खुशी बेहोश हो गई। इसके बाद छोटे भाई हरिओम ने उन्हें फोन कर हादसे की सूचना दी।

उसके बाद खुशी को तुरंत आरजीएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। महात्मा गांधी से एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। 18 अगस्त को खुशी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के दो बेटे एक 9 साल और दूसरा 3 साल हैं। दोनों बच्चों का रो-रो के बुरा हाल है। घटना के बाद से घर में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *