सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे ने शादी की पहली सालगिरह पर उठाया बड़ा कदम, पूरे प्रदेश में हुआ तनाव

Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : राजधानी जयपुर में दो दिन पहले श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की…

New Project 2023 12 07T163456.067 | Sach Bedhadak

Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : राजधानी जयपुर में दो दिन पहले श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरे हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली।

पुलिस ने इस मामले गोली चलाने वाले दो बदमाशों का पहचान कर ली है। एक आरोपी का नाम रोहित राठौड़ है, जो नागौर के मकराना का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का है। महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा जाट निवासी नितिन फौजी 19 जाट रेजीमेंट में अलवर में तैनात था। साल 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उसने 8 नवंबर को दो दिन की छुट्टी ली और फिर अभी तक वापस ड्यूटी पर नहीं लौटा। दोनों शूटर की पहचान होते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पूरे प्रदेश में नाकाबंदी की। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए हर जगह दबिश दे रही है।

पुलिस को जैसे ही पता चला कि सुखदेव सिंह गोगामेडी को मारने वाला मुख्य आरोपी नितिन फौजी कोटपूतली-बहरोड़ जिले से लगाते हुए हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव दोंगड़ा जाट का रहने वाला है। जिसका कनेक्शन भिवाड़ी के मुंडावर थाने के गांव जाट बहरोड़ से है। यहां नितिन चौधरी का ससुराल गांव जाट बहरोड़ में है। जयपुर से पुलिस बुधवार को उसके ससुराल जाट बहरोड पहुंची और उसके ससुर अशोक चौधरी सहित परिवार के लोगों से पूछताछ की है।

शूटर नितिन फौजी जाट रेजिमेंट की 19 जाट यूनिट में तैनात है। जिसकी यूनिट करीब 8 महीने से अलवर में है। उसका बड़ा भाई भी इसी यूनिट में सैनिक है और उसके पिता भी 19 जाट यूनिट से रिटायर्ड सैनिक हैं यानी शूटर का पूरा परिवार सेना से जुड़ा हुआ है।

एक साल पहले हुई थी शादी, सालगिरह के दिन किया मर्डर

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नितिन फौजी की शादी 5 दिसंबर 2022 को हुई थी। उसकी शादी की पहली सालगिरह भी 5 दिसंबर को ही थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसके अभी कोई बच्चा भी नहीं है। ऐसे में शादी की पहले साल ही नितिन इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नितिन फौजी का ससुर अशोक चौधरी राजस्थान पुलिस से बर्खास्त है। शूटर के ससुराल जनों का मकान गांव से बाहर खेतों में बनाया हुआ है। पुलिस ने करीब आधा घंटे तक ससुराल के लोगों और महिलाओं से पूछताछ की। ससुराल के लोगों ने पुलिस को बताया कि नितिन फौजी ना हत्या से पहले आया और ना ही उसके बाद ससुराल आया।