देव शरण में पूर्व सीएम राजे: भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती, भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती है। भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं।

Former CM Raje | Sach Bedhadak

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आएगी और फिर से विकास होगा। रुके हुए विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संकट के समय भगवान हर स्तर पर भक्तों की मदद करते हैं। जैसे भगवान श्री कृष्ण ने सेन महाराज का रूप धारण कर उनकी की। भगवान कि भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। भगवान के घर देर हो पर अंधेर नहीं होती। वसुंधरा ने यह बात अलवर की बलदेवगढ़ पंचायत के बरवा डूंगरी गांव स्थित सेन महाराज के मंदिर में समाज की ओर से आयोजित पदयात्रा समापन समारोह में शामिल होकर कही।

अभी सड़कों के हालात खराब

अलवर के टहला एरिया स्थित नारायणी माता क्षेत्र में सैन समाज की पदयात्रा और सम्मेलन हो रहा है। इसमें देश भर से सैन समाज के लोग शा मे मिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में गुरुवार रात को पहुंची राजे ने कहा कि अभी सड़कों के हालात खराब हैं। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही लोगों को बेहतर सड़कें मिलेगी। राजे ने कहा कि कि मैं जब मंदिर और संतों की शरण में जाती हूं, तो लोग मेरी हंसी उड़ाते हैं, लेकिन संत के माध्यम से ही भगवान तक पहुंचा जा सकता हैं। मंच से राजे ने कहा कि संत समाज ने हमेशा से उनका साथ दिया है। इसलिए आज वो एक मुकाम पर हैं। वहीं कहा कि उनसे जो संत समाज ने कहा है और मांगा है, उन्होंने हमेशा से समाज को दिया है। जब-जब उनकी सरकार रही प्रदेश का खूब विकास हुआ।

यह खबर भी पढ़ें:-‘रक्षक ही बने बेटियों की अस्मत के भक्षक…ये कांग्रेस राज के कुशासन की इंतेहा’ राजे ने बोला तीखा हमला

फिर दुराचार के दुखद समाचार !

राजे ने सोशल मीडिया पर लिखा और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने लिखा कि जयपुर जमवारामगढ़ क्षेत्र में जहां एक महिला का अधजला शव मिला है। वहीं भरतपुर में एचएचओ द्वारा महिला से दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। यह कांग्रेस सरकार के कु शासन की इंतेहा है। जहां सरकार अपराधियों का संरक्षण कर मौन बैठी है, वहीं रक्षक ही बेटियों की अस्मत के भक्षक बने हुए हैं।

कांग्रेस तो अब होगा न्याय की बात करती थी। लेकिन बीते पांच वर्षों में इस अकर्मण्य सरकार ने राजस्थान जैसे स्वाभिमानी प्रदेश को अत्याचार और अन्याय क्षेत्र के रूप में बदल दिया है। हमारे प्यारे प्रदेश को मातृशक्ति के लिए अभिशाप बनाकर रख दिया है। राजे से देवी सिंह भाटी ने की मुलाकात वहीं करीब 5 साल बाद भाजपा में फिर से शामिल हुए देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को वसुंधरा राजे से मुलाकात की। भाजपा में वापसी के बाद यह उनकी पहली मुलाकात रही।

यह खबर भी पढ़ें:-अब राजस्थान उगलेगा सोना…ई-ऑक्शन की राह खुली, 223.63 टन सोना मिलने की संभावना  

सेन समाज की तारीफ की

राजे ने कहा कि भगवान ने दुनिया बनाई दुनिया में लोग बने। उन लोगों को सुंदर बनाने का काम सेन समाज ने किया है। धर्म आधारित व्यक्ति के जीवन में संघर्ष रहता है, पर जीत उसी की होती हैं। क्योंकि वह सबको साथ लेकर चलता हैं। सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार मानता है। सेन महाराज में ऐसे ही गुण थे।