‘खूब ताने मारते थे स्टूडेंट्स, लेकिन कभी नहीं मानी हार, प्रदेश में पहली बार ट्रांसजेंडर को मिला बर्थ सर्टिफिकेट

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इससे पहले पूरे राज्य में कभी किसी ट्रांसजेंडर को बर्थ सर्टिफिकेट नहीं दिया गया।

Transgender Noor Shekhawat

Transgender Birth Certificate : जयपुर। नगर निगम ग्रेटर ने बुधवार को प्रदेश का पहला ट्रांसजेडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इससे पहले पूरे राज्य में कभी किसी ट्रांसजेंडर को बर्थ सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। 

विभाग निदेशक और जन्ममृत्यु के चीफ रजिस्ट्रार भंवरलाल बैरवा ने बताया कि राजस्थान में पहली बार थर्ड जेंडर को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है। अब हमारे पोर्टल पर थर्ड जेंडर का भी रिकॉर्ड मिलेगा। इसके लिए निगम आने वाले समय में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा।

वोटर लिस्ट में भी जुड़ेगा ट्रांसजेंडर का नाम

उन्होंने बताया कि सरकार ट्रांसजेंडर को उनकी नई पहचान के साथ समाज की मुख्य भूमिका में जोड़ने का काम कर रही है। वोटर लिस्ट में ट्रांसजेंडर का नाम जोड़ने का काम चल रहा है। इसके साथ ही अब ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र के लिए यह वर्ग आगे आ रहा है।

हमारा मजाक न बनाएं 

ट्रांसजेंडर नूर शेखावत ने बताया कि उसने 12वीं की। फिर कॉलेज में माहौल ठीक नहीं था। वहां स्कूल से उसके साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ट्रांसजेंडर होने पर ताने मारते, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। नूर ने कहा- हमें भी उतने ही अधिकार दिए जाने चाहिए, जितने कि आम आदमी को है। मेरी समाज के लोगों से विनती है कि हमारा मजाक न बनाएं । हमें भी समाज में सिर उठा कर जीने की आजादी दें।

ये खबर भी पढ़ें:-श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी… अब गढ़ गणेश मंदिर तक जाने के लिए नहीं चढ़नी पड़ेंगी 365 सीढ़ियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *