युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम में नहीं दिखा महिलाओं का वर्चस्व

प्रदेश कांग्रेस के हरावल दस्ते यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम देखने को मिली हैं।

congress | Sach Bedhadak

(श्रवण भाटी): जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के हरावल दस्ते यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम देखने को मिली हैं। परिणामों में सबसे चौकाने वाले आंकड़े ये हैं कि प्रदेश के एक भी जिले से महिला जिला अध्यक्ष नहीं बनी। युवा कांग्रेस के 33 जिलों में 39 जिला अध्यक्ष पद पर सभी पुरुष उम्मीदवार काबिज रहें। यूथ कांग्रेस के चुनाव राजनीति की पहली सिढ़ी है, जिसमे संघर्ष करके संगठन में उच्च पदों पर पंहुचा जा सकता है, लेकिन युवा महिलाओं ने इसमें अरुचि जता दी हैं। ऐसे में अब इतने बड़े संगठन में महिलाओं की भागीदारी न होना कही न कही संगठन के लिए नुकसानदायक हैं। सूत्रों की माने तो युवा कांग्रेस संगठन की पहुंच केवल पुरुष वर्ग तक ही सीमित रह गई। 

प्रदेश कमेटी में 2 महिला 

यूथ कांग्रेस की 15 सदस्यों की प्रदेश कमेटी में केवल 2 महिला प्रत्याशियों ने ही चुनाव लड़ा। प्रदेश कमेटी में सबसे ज्यादा वोट अभिमन्यु पूनिया, दूसरे स्थान पर रहें सुधींद्र मुंड, तीसरे स्थान पर यशवीर सूरा रहे। प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम में केवल पूजा भार्गव और डिम्पल सिंघल ही जगह बना पाई। वहीं प्रदेश के महासचिव पद के 216 उम्मीदवारों में केवल 21 महिला प्रत्याशियों को जगह मिल पाई। ऐसे में इतने बड़े प्रदेश की स्टे कमेटी में केवल 15 महिलाओं का प्रतिनिधित्व मिलना कहीं न कहीं कांग्रेस संगठन में महिलाओं की अरुचि दिखाता हैं। ऐसे में महिला प्रत्याशियों के चुनाव नहीं लड़ने के कारण प्रति मेंबर 50 रुपए का खर्च भी रहा। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को वोटों के पैसों के अलावा प्रचार-प्रसार में भी अधिक खर्चा होने के कारण रुिच नहीं दिखाई ।

33 जिलों में नहीं बनी महिला जिला अध्यक्ष 

यूथ कांग्रेस में प्रदेश के 33 जिलों में 39 जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। इसमें 38 अध्यक्ष में से एक भी अध्यक्ष महिला नहीं बनी। वहीं झालावाड़ जिलें का परिणाम रोका गया हैं। यूथ कांग्रेस की प्रदेश की नौ सदस्यों की कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष व आठ उपाध्यक्ष बने, जिसमें तीन ओपन, एससी, एसटी रिजर्व, ओबीसी, एक माइनॉरिटी व एक महिला का पद आरक्षित हैं। साथ ही इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरह यूथ कांग्रेस में भी शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने। इस बार 39 जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के चुने गए। इनमें 27 जिलों में एक-एक जिलाध्यक्ष व जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर, जोधपुर में 2-2 जिलाध्यक्ष बने। चुनाव में महासचिवों की संख्या को 10 से 45 कर दी है, जिसमें 14 सीटें ओपन होंगी।

इन महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व

नाम जीता हुआ पद

पूजा भार्गव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला

डिम्पल सिंदल प्रदेश महासचिव (निर्वाचित)

अंजलि शर्मा प्रदेश महासचिव महिला

सारिका ज्ञान जिला महासचिव

शैफाली शर्मा जिला महासचिव (निर्वाचित)

काजल यादव प्रदेश महासचिव महिला

प्रियंका प्रदेश महासचिव

हर्षिता प्रदेश महासचिव महिला

टीना कुमारी प्रदेश महासचिव (निर्वाचित)

किरण शर्मा प्रदेश महासचिव महिला

सरोज देवी जिला महासचिव (निर्वाचित)

पुष्पा कुमारी प्रदेश महासचिव महिला

सुमन कुमावत प्रदेश महासचिव महिला

सुमित्रा नायक जिला महासचिव (निर्वाचित)

यशोदा साल्वी प्रदेश महासचिव एससी एसटी

शीतल कुमारी प्रदेश महासचिव महिला

मीनल भट्ट प्रदेश महासचिव महिला

सुमन बानो प्रदेश महासचिव (निर्वाचित)

भावना राठौड़ प्रदेश महासचिव (महिला)

चंद्रकला नागौरी प्रदेश महासचिव (एससी)

मौनालिसा पुरोहित प्रदेश सचीव (निर्वाचित)

ये खबर भी पढ़ें:- कर्नाटक चुनाव में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका, परिवहन के अभाव में हजारों राजस्थानी नहीं दे सके वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *