लड़की का रिश्ता लेकर आया रिश्तेदार, लड़के को फोटो दिखाकर कर दिया कांड, अब लड़का लगा रहा थाने में चक्कर

Indian Money 01 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी जयपुर में शादी कराने के नाम पर एक लड़के के परिवार से पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। रिश्ता लेकर घर आए दूर के रिश्तेदार ने लड़की की फोटो दिखाकर पैसे हड़प लिए। आरोपी रिश्तेदार ने पैसे भी ठग लिए और युवक की शादी भी नहीं करवाई। धोखे का पता चलने पर पीड़ित युवक आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हैड कांस्टेबल शक्तिराज सिंह ने बताया कि करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा निवासी सूर्यांश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने शिकायत में बताया कि उसकी शादी के लिए उसका परिवार काफी समय से लड़की ढूंढ रहे है। सूर्यांश शर्मा का आरोप है कि 30 जून को दूर का रिश्तेदार राधेश्याम शर्मा उनके घर आया। उसने परबतसर (नागौर) निवासी एक लड़की से शादी कराने को लेकर बात कही। इसके बाद राधेश्याम शर्मा ने अपने मोबाइल में उसे और उसकी मां को लड़की की फोटो दिखाई। लड़की पसंद आने पर रिश्ता करवाने के लिए कहा।

आरोपी राधेश्याम शर्मा ने रिश्ता करवाने के एवज में 1.50 लाख रुपए मांगे। उन्होंने रिश्ते के लिए राधेश्याम शर्मा के खाते में 40 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। करीब 5-7 दिन बाद तक कोई जवाब नहीं आने पर वह आरोपी राधेश्याम शर्मा के घर गया। यहां आरोपी राधेश्याम ने लड़की के परिजनों को कामकाज में व्यस्त होने का बहाना बनाया। इसके बाद आरोपी राधेश्याम ने लड़के वालों से 1 हजार रुपए और खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा, जिससे कि वह परबतसर जाकर लड़की के परिजनों से बात करवा सकूं। काफी दिन गुजरने के बाद भी आरोपी रिश्तेदार ने लड़की के घरवालों से बात नहीं करवाई। कॉल कर संपर्क करने पर आरोपी के आनाकानी करने लगा तो उस पर शक हो गया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।