बेटी ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया तो तनाव में आया पिता, पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। रविवार सुबह युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका…

New Project 2023 09 17T195129.347 | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। रविवार सुबह युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मृतक घरेलू विवाद के चलते डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति के खिलाफ बेटी से रेप का मामला दर्ज है। इसी के चलते तनाव में होने के कारण उसने आत्महत्या की है। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्रिश्चयनगंज थाने के एएसआई तेजाराम ने बताया कि ईदगाह में रहने वाले करीब एक व्यक्ति (45) के सुसाइड कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि नीम के पेड़ पर लटके व्यक्ति को परिजनों ने नीचे उतार लिया था। इसके बाद वो उसे जेएलएन अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी बड़ी बेटी ने पत्नी के साथ मिलकर रेप का मामला दर्ज कराया था।

वहां मौजूद रिश्तेदार ने बताया कि मृतक पर मुकदमा दर्ज होने से वह डिप्रेशन में था। उसने देर रात को सुसाइड कर लिया। सुबह परिवार उठा तो घटना के बारे में पता चला। मृतक की पत्नी और बड़ी बेटी पीहर में रह रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।