‘राम लला’ के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब, राजस्थान के CM भजनलाल 3 फरवरी को पहुंचेंगे अयोध्या, पढ़ें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Ayodhya Ram Mandir Darshan : ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से आम जनता के लिए दर्शन खोल दिए हैं। 3 फरवरी को राजस्थान के सीएम और उनका मंत्रिमंडल अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करेंगे।

CM Bhajan Lal Sharma 1 | Sach Bedhadak

Ayodhya Ram Mandir Darshan : जयपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्रभु श्री राम के दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। दरअसल, 23 जनवरी से ‘राम लला’ के दर्शन आम जनता के लिए शुरू हो गए हैं। पहले दिन यानी 23 जनवरी को 27 लाख श्रद्धालुओं ने राम लाल के दर्शन किए। अब अलग-अलग राज्यों से मुख्यमंत्रियों और मंत्रिमंडल के सदस्यों का ‘राम लला’ के दर्शन करने का कार्यक्रम तय हो गए हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) भी 3 फरवरी को ‘राम लला’ के दर्शन करने आयोध्या जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान के दोनों डिप्टी CM का शपथ ग्रहण सही, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर वकील पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

3 फरवरी को ‘राम लला’ के दर्शन करेंगे भजनलाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनका मंत्रिमंडल 3 फरवरी को ‘राम लला’ के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। राजस्थान के भाजपा नेताओं की तरह अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सांसदगणों के लिए अलग-अलग दिन का शेड्यूल तय किया गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और अन्य मंत्रियों के परिवार सहित दर्शन के लिए भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

कौन कब करेगा राम लला के दर्शन

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य एक फरवरी को ‘राम लला’ के दर्शन करेंगे। सीएम योगी प्राण प्रतिष्ठा के दिन पीएम मोदी के साथ दर्शन कर चुके हैं। 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य राम मंदिर के साथ अयोध्या का भ्रमण करेंगे। 3 फरवरी को राजस्थान मंत्रिमंडल ओर 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या जाकर सपरिवार प्रभु श्री राम के दर्शन करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-गहलोत की ‘मुफ्त स्मार्टफोन योजना’ ठंडे बस्ते में! क्या भजनलाल सरकार देगी महिलाओं को फ्री मोबाइल?