बीकानेर में द्रौपदी मुर्मू : गॉर्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित, राज्यपाल कलराज मिश्र ने की आगवानी

बीकानेर। देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव बीकानेर में होने जा रहा है। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 के औपचारिक उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी…

New Project 14 4 | Sach Bedhadak

बीकानेर। देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव बीकानेर में होने जा रहा है। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 के औपचारिक उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीकानेर पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी आए है। बीकानेर में करणी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र, मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, विधायक बिहारी विश्नोई, सुमित गोदारा सहित गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद है। करणी सेना रोड पर बीएसएफ के ऊंट दस्ते ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। देशभर से आए लोक कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया।

बता दें कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से ये आयोजन इस साल बीकानेर में हो रहा है। 25 फरवरी से 5 मार्च तक होने वाले इस आयोजन में देश के कोने कोने से आए 500 से अधिक कलाकार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

देश में होने वाले दो बड़े राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में इस बार भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने बीकानेर और मुंबई को चुना है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आगाज 25 फरवरी से गया है। वहीं अब राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारियां की गई है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू शिरकत कर रही है। वहीं राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिवसीय प्रवास पर इसी आयोजन में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *