Jaipur: दूसरे राज्यों की लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाता था युवक, ऑनलाइन बुकिंग करता…फिर खुद छोड़ने जाता

जयपुर। राजधानी जयपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट करवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक आर्थिक रूप से…

New Project 2023 10 12T145441.533 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी जयपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट करवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रुपयों का लालच देकर उन्हें अनैतिक कार्य करने के लिए प्रेरित करता था। जालूपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल खान उर्फ मोंटी से एक कार भी जब्त की है। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि शहर में महिलाओं एवं लड़कियों से वेश्यावृत्ति का कार्य करवाने वालों के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। इसके तहत सीएसटी ने जालुपुरा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए राहुल खान उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक चूरू के सुजानगढ़ का निवासी है। फिलहाल वह मधुरम होटल बनीपार्क (जयपुर) में रहता है।

ऑनलाइन बुकिंग करता था आरोपी…

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रुपयों का लालच देकर उन्हें अनैतिक कार्य करने के लिए प्रेरित करता था। आरोपी डिमांड के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग करता था। फिर वह लड़कियों को होटल छोड़कर आ जाता था। आरोपी डिमांड के अनुसार, अलग-अलग लड़कियों को होटलों में रुकवाता है। आरोपित लड़कियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बंगाल और बिहार से मंगवाकर वेश्यावृत्ति करवाता हैं।

आरोपी ने पूछताछ में किया खुलासा…

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोन्टी ने बताया कि वह एक-दो महीनों के लिए दूसरे राज्यों से लड़कियों को लेकर आता था। इसके लिए वह लड़कियों को 20 से 40 हजार रुपए महीने के हिसाब पैसे देता था। एक या दो माह पूरे होने पर लड़कियों को दोबारा भेज दिया जाता है। दो माह से अधिक समय तक लड़की को नहीं रोका जाता। आरोपी मोन्टी का काम सिर्फ लड़कियों को होटल में रुकवाने, खाना-पीना देना और ग्राहक तक छोड़ने का होता था।

पुलिस से बचने के लिए ये लोग समय-समय पर होटल बदलते रहते है। अलग-अलग होटलों में लड़कियों को शिफ्ट करते रहते हैं। आरोपी मोन्टी जयपुर में जगतपुरा, मानसरोवर, मुहाना रोड, गांधी पथ स्थित होटल और फ्लैट में लड़कियों को रुकवाते हैं। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही हैं।