Rajasthan BJP की नई टीम : जोशी ने उतारी सांसदों की ‘फौज’, एक भी MLA नहीं और ना ही मुस्लिम चेहरा

जोशी ने देर रात 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री व 11 प्रदेश मंत्री के साथ ही एकएक कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति कर कुल 29 नामों की घोषणा की है।

cp joshi

Rajasthan BJP : जयपुर। राजस्थान बीजेपी की नई कार्यकारिणी का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार देर रात प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की। इसमें 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री व 11 प्रदेश मंत्री के साथ ही एकएक कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति कर कुल 29 नामों की घोषणा की है।

खास बात ये है कि सीपी जोशी की नई टीम में एक भी विधायक नहीं है और सांसदों की फौज को उतारी गई है। नई टीम में कुछ नेताओं का प्रमोशन हुआ है तो कई को आउट किया है। वहीं, बीजेपी की इस टीम में किसी भी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं दी गई है। 

भाजपा के संगठन में ‘बाबा’ की पहली बार एंट्री  

खास बात यह है कि पहली बार भाजपा के संगठन में ‘बाबा’ की एंट्री हुई है। अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ योगी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इस सूची में उन नेताओं को भी शामिल किया गया है, जो किसी भी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका में नहीं हैं। जाहिर है, उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की दौड़ में नहीं माना जा रहा है।

कुछ पदाधिकारियों का संगठन में प्रमोशन किया गया है। इस सूची में सोशल इंजीनियरिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया है। नामों की घोषणा से पहलेदिल्ली में करीब 15 दिन तक मंथन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के निर्देश पर इस सूची में नामों को अंतिम रूप दिया गया है।

लंबे इंतजार के बाद हुई घोषणा

इससे पहले वर्ष 2019 अगस्त माह में आमेर से  विधायक सतीश पूनियां को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। मदनलाल सैनी के निधन के बाद पूनियां के नाम पर मुहर लगी थी। पूनियां का कार्यकाल पूरा होने के बाद सीपी जोशी को 23 मार्च को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। तब से ही नई कार्यकारिणी का इंतजार था।

पूनियां ने करीब तीन साल पहले कार्यकारिणी घोषित की थी। उसमें सरदार अजयपाल सिंह, चंद्रकांता मेघवाल, सीपी जोशी, डॉ. अलका सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा विधायक मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, सांसद दीया कुमारी व सुशील कटारा को प्रदेश महामंत्री थे।

कोई मुस्लिम चेहरा शामिल नही

सूची में किसी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं दी गई है। हालांकि, सरदार अजयपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं जानकारों की मानें तो इस सूची में किसी भी भाजपा नेता की छाप देखने को नहीं मिली है। सभी जाति और क्षेत्र का हिस्सा दिया गया है। 

ये बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

सांसद बाबा बालकनाथ योगी, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सीआर चौधरी, नारायण पंचारिया, सरदार अजयपाल, मुकेश दाधीच, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभु लाल सैनी, जितेंद्र गोठवाल और श्रवण सिंह बगड़ी।

ये महामंत्री नियुक्त 

भजनलाल शर्मा, सांसद दीया कु मारी, जगबीर छावा, दामोदर अग्रवाल और मोती लाल मीणा। 

ये हैं प्रदेश मंत्री व कोषाध्यक्ष 

विजेंद्र पूनिया, प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानु प्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, डॉ. महेंद्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनंतराम बिश्नोई, कृष्णा कटारा और पिंके श पोरवाल। इसके अलावा पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष और डॉ. श्याम अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *