4 बच्चों की मां को 19 साल के युवक से हुआ प्यार, दोनों ने एक साथ लगाया फंदा, लेकिन सुसाइड में आया ट्विस्ट…

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां के सिर पर आशिकी का इस तरह…

New Project 2023 07 24T133407.089 | Sach Bedhadak

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां के सिर पर आशिकी का इस तरह का खुमार चढ़ गया कि वो 19 साल के युवक से दिल लगा बैठी। दोनों साथ में रहने के लिए शादी नहीं कर पाने की वजह से एकसाथ सुसाइड करने का प्लान बना लिया।

दोनों एक साथ फंदे पर भी लटक गए, लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब प्रेमी फंदे पर लटकने के बाद बचकर भाग गया। फंदे पर झूलने से विवाहिता की मौत हो गई। यह घटना बाड़मेर में चौहटन उपखंड के विष्णुनगर सोमाणियों की ढाणी की है। हादसे के बाद पुलिस ने प्रेमी युवक को घर से हिरासत में लिया है।

सुसाइड कैपिटल बन रहा बाड़मेर…

बता दें कि बाड़मेर जिला सुसाइड कैपिटल के नाम से बदनाम हो रहा है। बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां आए दिन किसी न किसी इलाके से सामूहिक आत्महत्या की घटना सुनने की मिलती है। जिसमें यह नया मामला और जुड़ गया।

जानकारी के अनुसार, युवक वीरमाराम (19) पुत्र सुरताराम विष्णु नगर चौहटन आगोर का रहने वाला है। वहीं, पूरोदेवी (30) पत्नी रुपाराम बामणोर गांव की रहने वाली है। पीहर धोरीमन्ना उपखंड के लूखु गांव में है। पूरोदेवी शनिवार को अचानक घर से लापता हो गई। विवाहता के पति ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं रविवार देर शाम को ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे महिला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो पूरोदेवी का शव पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ मिला। घटना के बाद परिवार के लोगों ने चौहटन थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पेड़ पर लगे हुए थे दो फंदे…

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस को खेजड़ी के पेड़ पर दो फंदे लगे हुए मिले। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की जानकारी के सामने आया कि चौहटन आगौर निवासी वीरमा राम (19) पुत्र सुरताराम भील के साथ करीब एक वर्ष से विवाहिता महिला का प्रेम प्रसंग चलने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस प्रेमी युवक के घर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागकर टांके में कूदने जा रहा था। मौके पर खड़े लोगों ने देखकर रोक दिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला को मरता देख डर गया युवक…

युवक से पूछताछ में सामने आया कि पूरोदेवी उससे मिलने के लिए शनिवार को दोपहर के समय ससुराल से सामान लाने कह कर निकली थी। विवाहिता ससुराल से चौहटन पहुंच गई। वहां पर उसे वीरमाराम मिल गया। इसके बाद चौहटन कस्बे में खरीददारी कर दोनों युवक के घर विष्णु नगर चले गए। शनिवार की रात दोनों ने साथ बिताई। इसके बाद दोनों ने साथ में सुसाइड करने की प्लानिंग कर घर से करीब 100 मीटर दूर सोमाणियों की ढाणी गांव में खेजड़ी के पेड़ पर चढ़कर रस्सी से दो फांसी के फंदे बनाए। दोनों फंदा डालकर कूदे, लेकिन महिला की मौत हो गई। वहीं महिला को मरता देख युवक डर गया और फंदा निकालकर भाग गया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा…

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। महिला के पीहर व ससुराल दोनों को बुलाया गया। महिला के शव का चौहटन हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि पूरोदेवी की शादी 11 साल पहले हुई थी। मृतका के चार बच्चे है। इसमें सबसे बड़ी बेटी 10 साल की है, जो 7 वीं कक्षा में पढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *