वेणुगोपाल से मिले गहलोत, राजस्थान के ‘फार्मूले’ सहित इन मुद्दों पर चर्चा, एक घंटे चला मंत्रणा का दौर

जयपुर। प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच गुरुवार को एक घंटे से ज्यादा मंत्रणा का दौर…

KC Venugopal, Ashok Gehlot

जयपुर। प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच गुरुवार को एक घंटे से ज्यादा मंत्रणा का दौर चला। इसमें प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि नेताओं के बीच राजस्थान के राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी रंधावा ने भी गुरुवार को कांग्रेस वॉर रुम में नेताओं के साथ चर्चा कर जो फीडबैक जुटाया उसे भी वेणुगोपाल के साथ साझा किया। 

वहीं आने वाले चुनाव में पार्टी की तैयारियों पर भी नेताओं के बीच चर्चा हुई। इससे पहले दिल्ली में वेणुगोपाल की सचिन पायलट से भी चर्चा की खबर है। वेणुगोपाल और पायलट के बीच राजस्थान को लेकर पहले बने फार्मूले को लेकर चर्चा हुई। बाद में सीएम के साथ भी इस लाइन में बात होने की जानकारी है। वेणुगोपाल मंत्री भजनलाल जाटव के पुत्री अर्चना की शादी में शरीक हुए।  

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर किए प्रहार

वेणुगोपाल से मुलाकात के बाद होटल ललित में गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है। अब चाहे विधानसभा में प्रधामंत्री मोदी आए या अमित शाह। कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास अब केवल सांप्रदायिक मुद्दे बचे हैं।

थोड़े दिन में यह कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताने लग जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष हो या कोई और नेता कभी भी कहीं भी धरने पर बैठ जाते हैं। मुद्दा कोई नहीं होता। गहलोत ने कहा कि हम हमारी योजना के दम पर चुनाव जीत रहे हैं। महंगाई राहत शिविरों से आमजनता को बड़ी राहत मिल रही है। जहां भी हम जा रहे है जोरदार रिसपॉस मिल रहा है।

गहलोत आज जाएंगे भरतपुर 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को भरतपुर दौरे पर रहेंगे। वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनका कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *