1972 के बाद से इस सीट पर था विश्नोई परिवार का दबदबा, राजस्थान के कद्दावर नेता के पोते को हराया, अब बने कैबिनेट मंत्री

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल पर विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को…

New Project 2023 12 30T181952.087 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल पर विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को शपथ दिलाई। राजधानी जयपुर स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। वहीं लूणी विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले जोगाराम पटेल कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जोगाराम पटेल को मंत्री बनाकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले पटेल वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। जोगाराम पटेल इससे पहले वसुंधरा राजे सरकार के समय संसदीय सचिव रहे हैं। उन्हें संसदीय मामलों का अच्छा जानकार माना जाता है।

2014 में पहली बार जीते थे चुनाव…

भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में मंत्री बने जोगाराम पटेल कई समाजिक पदों पर रह चुके हैं। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में लूणी विधानसभा से बीजेपी की तरफ से जोगाराम पटेल ने चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2018 में फिर चुनाव लड़ा, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस के कद्दावर नेता के पोते को हराया…

वहीं हाल ही में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में लूणी विधानसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर जोगाराम पटेल पर भरोसा जताया। 2023 के विधानसभा चुनाव में जोगाराम पटेल ने राजस्थान के कद्दावर नेता रामसिंह विश्नोई के पोते और कांग्रेस विधायक महेंद्र विश्नोई को 24750 वोट से हराया। उन्हे कुल 1 लाख 22 हजार 520 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र विश्नोई को 97 हजार 770 वोट मिले।

बता दें कि लूणी विधानसभा सीट पर 1972 के बाद से विश्नोई परिवार का दबदबा रहा है। रामसिंह विश्नोई यहां से 7 बार चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद उनके बेटे मलखान सिंह विधायक बने और उसके बाद पोते महेंद्र सिंह ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया था।