IT Day : CM अशोक गहलोत ने राजस्थान कॉलेज में आयोजित हैकाथॉन में की शिरकत, IT के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

जयपुर। आईटी दिवस के तहत आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हैकाथॉन में शिरकत की और युवाओं के…

image 2023 03 20T143153.057 | Sach Bedhadak

जयपुर। आईटी दिवस के तहत आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हैकाथॉन में शिरकत की और युवाओं के तकनीकी नवाचारों से रूबरू होकर उनसे उन प्रोजेक्ट्स के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां पर जॉब फेयर और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और आईटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को ई गवर्नेंस राजस्थान अवार्ड से सम्मानित किया।

आईटी हब बन रहा है राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैकाथॉन में पूरे देश भर से आए युवाओं से मुलाकात की। उनके विजन को जाना, उनकी नई तकनीकों से किए गए नवाचारों से रूबरू हुए। उनके प्रोजेक्ट्स को समझा। उन्होंने आईटी के क्षेत्र में राजस्थान की भागीदारी को जिक्र करते हुए सरकार के विजन को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि आप युवा है। युवाओं की शक्ति प्रदेश को मिले तो बात ही क्या हो। हम चाहते हैं कि हमारी सरकार आने वाले दिनों में पूरी तरह आईटी बेस्ड हो।

आईडी बेस्ड हो राजस्थान की सरकार

आईटी के क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार नए-नए नवाचार कर रही है। धीरे-धीरे राजस्थान अब आईटी हब बन रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के लोगों को आईटी से जुड़े रहने के लिए हम हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं। हम एक करोड़ 35 लाख परिवारों को स्मार्टफोन वह भी 3 साल की फ्री इंटरनेट सेवाओं के साथ दे रहे हैं और इसका दायरा और बढ़ाएंगे। 40,000 स्मार्टफोन महिलाओं को वितरित किए गए हैं। जिससे सरकार की योजनाओं तक पहुंचने और आधुनिक युग से जुड़े रहने उसकी हर चीज को समझते हुए राजस्थान की जनता हर वक्त अप टू डेट रहे। जिससे राजस्थान के विकास को और आगे बढ़ाया जा सके।

आपकी तकनीक हम खरीदेंगे

उन्होंने युवाओं से कहा कि आपका आईटी के क्षेत्र में किया गया नवाचार हमारी सरकार प्रमोट करेगी आप की बनाई गई तकनीक को हमारी सरकार खरीदेगी। इसके लिए उन्होंने संबल राशि देने का भी फैसला किया है। अशोक गहलोत ने कहा कि आईटी का क्षेत्र राजस्थान में जितना मजबूत होगा सरकारी योजनाएं भी लोगों तक उतनी ही आसानी से उतनी ही तेजी से पहुंचेंगे। जिसके लिए आप सभी को शुभकामनाएं।

बता दें कि कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने आईटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को ई गवर्नेंस राजस्थान अवार्ड से भी सम्मानित किया और प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *