भरतपुर में दिव्यांग महिला से दरिंदगी, दो लोगों ने सर्टिफिकेट बनवाने का झांसा देकर किया गैंगरेप

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक दिव्यांग महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो लोगों ने विकलांगता का प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा…

New Project 2023 10 14T193106.395 | Sach Bedhadak

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक दिव्यांग महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो लोगों ने विकलांगता का प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने को कहा। घटना के बारे में किसी को बताने पर पति और बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी।

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी एक साल तक देहशोषण करते रहे। 8 अक्टूबर को दोनों आरोपियों ने महिला को डरा-धमका कर बुलाया और फिर गैंगरेप किया। परेशान होकर पीड़िता ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मथुरा गेट थाना क्षेत्र निवासी एक दिव्यांग महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग है। एक साल पहले वह अपनी विकलांगता का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भरतपुर कचहरी आई थी। वहां उसे दो व्यक्ति मिले। एक व्यक्ति ने खुद को सरपंच गुरुदेव गुर्जर तो दूसरे व्यक्ति ने खुद पटवारी केदार गुर्जर बताया। दोनों ने महिला से कचहरी आने का कारण पूछा। महिला ने दोनों व्यक्तियों को विकलांगता का प्रमाण पत्र बनवाने के बारे में बताया। इस पर दोनों व्यक्तियों ने महिला ने कहा कि उनकी मेडिकल लाइन में अच्छी जान पहचान है, वह उसका प्रमाण पत्र बनवा देंगे।

इसके बाद दोनों व्यक्ति महिला को बोलेरो में बैठाकर सारस चौराहे की तरफ एक होटल में ले गए। जहां दोनों व्यक्तियों ने महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण पीते ही महिला बेहोश हो गई। दोनों व्यक्तियों ने बेहोशी की हालत में महिला के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान दोनों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर महिला के विरोध पर दोनों व्यक्तियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

दोनों व्यक्तियों ने महिला के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण किया। 8 अक्टूबर की शाम को दोनों व्यक्तियों ने फिर से महिला को फोन कर बुलाया। दोनों उसे हीरादास चौराहे से बैठाकर सारस चौराहे के एक होटल में ले गए। जहां दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। बार-बार देहशोषण से परेशान महिला ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मारपीट भी की। घटना के बारे में किसी को बताने पर अरोपियों ने महिला के पति और बच्चों को भी जान से मार देने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।