शादी की पहली सालगिरह पर पति से हुआ झगड़ा, महिला ने फिर जो किया…

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक महिला ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर पति और ससुराल वालों से विवाद हो गया। नाराज होकर महिला…

New Project 2023 04 16T194145.157 | Sach Bedhadak

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में एक महिला ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर पति और ससुराल वालों से विवाद हो गया। नाराज होकर महिला कमरे में गई और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन उसे बुलाने गए तो घटना का पता चला। महिला फंदे से झूलती हुई मिली। यह घटना उद्योग नगर थाना इलाके के जघीना गांव की है।

महिला के अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को शमसान में ले गए, लेकिन किसी रिश्तेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को श्मशान घाट से मोर्चरी लेकर आई। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुरालवालों को सौंप दिया है। महिला के पीहर पक्ष की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

उद्योग नगर थाना पुलिस के कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि आगरा के नगला सुरा गांव की रहने वाली दो बहन बड़ी सोनिया और छोटी अंशु की शादी जघीना गांव निवासी अमित और रिंकू के साथ 15 अप्रैल 2022 को हुई थी। अमित खेतीबाड़ी का काम देखता है। 15 अप्रैल को दोनों बहनों की शादी की सालगिरह थी। तभी शाम को सोनिया की किसी बात को लेकर उसके पति अमित से कहासुनी हो गई। जिसके बाद सोनिया नाराज होकर अपने कमरे में चली गई।

काफी देर तक सोनिया कमरे से बाहर नहीं आई तो अमित के परिजन सोनिया को बुलाने के लिए उसके कमरे में गए। जहां सोनिया फंदे से झूलती हुई मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और सोनिया के पीहर फोन किया।

घटना की सूचना किसी परिचित ने पुलिस को दी, जिसके बाद उद्योग नगर थाना पुलिस अमित के घर पहुंची। पुलिस ने मृतका का आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव ससुराल वालों को सुपुर्द कर दिया। सोनिया के पीहर पक्ष की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *