Kochi : Bharat Jodo Yatra में सचिन पायलट हुए शामिल, राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम, देखिए तस्वीरें…

Kochi : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में आज 14 वें दिन राजस्थान के…

Bharat Jodo Yatra में सचिन पायलट हुए शामिल

Kochi : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में आज 14 वें दिन राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट भी शामिल हुए। कोच्चि के मंडवाना संक्शन से अलुवा तक निकाली गई इस यात्रा में निकली गई इस यात्रा में राहुल गांधी, सचिन पायलट के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं शाम तक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

sachin2...... | Sach Bedhadak

इससे पहले कोच्चि पहुंचते ही कन्याकुमारी के महान संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरू को फुल अर्पित किए और उनका आशीर्वाद किया। राहुल गांधी कांग्रेस विधायक उमा थॉमस ने कोच्चि में राहुल गांधी का स्वागत किया। बता दें कि उन्होंने अपने पति और मौजूदा कांग्रेस विधायक पीटी थॉमस के निधन के बाद सबसे अधिक मतों के साथ त्रिक्काकारा विधानसभा उपचुनाव जीता था।

वहीं प्रख्यात पर्यावरण कार्यकर्ता सी. आर. नीलकंदन भी आज इस पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मुद्दों पर राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की।

sachin3....... | Sach Bedhadak

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के 3 जिलों का दौरा भी करेगी। राजस्थान की इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट और कई कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं।

rahul..... | Sach Bedhadak

बता दें कि यह पद य़ात्रा (Bharat Jodo Yatra) यह यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक निकाली जा रही है। जो कुल मिलाकर 150 दिनों में निकाली जाएगी। आज इस यात्रा का 14 वां दिन हुआ है। इस वक्त यह यात्रा केरल में हो रही है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कन्याकुमारी में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके है। खबर है कि आज भी वे शाम तक कोच्चि में इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी  मिलने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं।

sachin9...... | Sach Bedhadak

यह भी पढ़ें-  30 साल में सिर्फ 2 बार ही हुआ कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव, जानें क्या है प्रक्रिया

राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है। भाजपा ने तो भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोडो़ यात्रा, इटली जोड़ो यात्रा तक के नाम दे दिए। वहीं राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान भाजपा-RSS को जवाब दे रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा देश में हिंसा और नफरत फैलाती है और RSS देश को बांटने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *