50 दिनों में बीजेपी की सरकार…ERCP के सवाल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- पानी राज्य का विषय

आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजधानी जयपुर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि आने वाले 50 दिनों में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।

sb 2 2023 10 08T174323.376 | Sach Bedhadak

Union Minister Dharmendra Pradhan’s visit to Rajasthan: आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजधानी जयपुर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि आने वाले 50 दिनों में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। मैं पिछले कई सालों के राजनीतिक विश्लेषण करते हुए जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि राजस्थान की जनता मन बना चुकी है और जब चुनाव के नतीजे आएंगे, वो सच सबके सामने होगा।

महिला सुरक्षा को लेकर खड़े किए सरकार पर सवाल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुआ कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में इस राजस्थान में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है… पिछले 5 सालों में 19 बार राज्य सरकार की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं…ये घटनाएं युवाओं को दिशाहीन कर देती हैं…राजस्थान में किसानों की स्थिति सबसे खराब है।

50 दिनों में बीजेपी की सरकार होगी

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं लंबे समय बाद जयपुर आया हूं। आने वाले 50 दिनों में बीजेपी की सरकार होगी। आज 8 अक्टूबर को मैं आपसे मिल रहा हूं। आने वाले दिनों में किसी भी समय आचार संहिता की घोषणा कर दी जायेगी। मैंने राजस्थान का राजनीतिक विश्लेषण किया है। राजस्थान की जनता का मन बन गया है। 2018 में कई वादे करके कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर रही है। एक वर्ष में लगभग 32,000 बलात्कार की घटनाएँ हुईं। पिछले 5 साल में 19 बार भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए। इससे गरीब बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर हुआ। लाल डायरी के नाम से राजस्थान देश भर में बदनाम हो रहा है।

राजस्थान में एक प्रसंग बन गया बिजली संकट

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज राजस्थान में एक प्रसंग बन गया है कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण के सभी मापदंडों को पार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश में एक बड़ी ताकत है। जनता ने भ्रष्ट सरकार को हटाने का मन बना लिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि राज्य सरकार अब लोगों को प्रलोभन दे रही है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में दलित अपराध में राजस्थान नंबर एक पर है। ईआरसीपी पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पानी राज्य का विषय है। इसके लिए राज्य को पहल करनी चाहिए।