…जब प्यार नहीं चढ़ पाया परवान! देवर-भाभी ने खुद को दी ये सजा

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में देवर भाभी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के आमजा गांव के जंगल में दोनों…

New Project 2023 06 04T150353.178 | Sach Bedhadak

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में देवर भाभी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के आमजा गांव के जंगल में दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। कुछ दिनों पहले बड़े भाई ने छोटे भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। शनिवार देर शाम एक साथ दोनों के सुसाइड की सूचना पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का अस्पताल की मोर्चरी में रखकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय कालूराम पुत्र नागजी चरपोटा थाना अरथुना ग्राम डूंगरिया तलाई माजिया गांव का रहने वाला था। 39 वर्षीय भाभी बबली उसके साथ रहती थी। दोनों के शव जंगलों में एक साथ एक पेड़ से रस्सी से लटके हुए मिले।

पुलिस की शुरूआती जांच के अनुसार, 30 मई की रात को बबली और उसके पति चेतन के बीच में काफी विवाद हुआ था। कुछ समय बाद बबली घर से बिना बोले वहां से निकल गई। उसके कुछ समय बाद में कालूराम भी किसी बहाने घर से निकल गया था। दोनों देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इस मामले को लेकर मृतका बबली के पति चेतन ने अरथूना थाने में अपने भाई और बीवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही उसने अपने भाई कालू के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। शनिवार देर शाम को गढी थाना क्षेत्र के आमजा पहाडी पर पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर लटके हुए दोनों के शव मिले।

कालूराम की पत्नी की हो चुकी मौत…

स्थानीय लोगों ने बताया कि बबली पति चेतन निवासी माजिया ग्राम पंचायत नहाली में रहती थी। उसका देवर कालूराम भी उनके पास ही अलग रहता था। कालूराम की करीब 2 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी बीवी की मौत के बाद वह अकेला रह रहा था।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला…

पुलिस का मानना है कि संभवत: दोनों के बीच में संबंध हो और इसी कारण से चेतन और बबली में भी अनबन हुई हो। हालांकि, पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस की टीम हर एंगल से इस मामले को सुलझाने में लगी हुई है। इस घटना के बाद अब तक यही नहीं पता चल पाया कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने उनकी हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया बहर हाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। चेतन के दो लड़के हैं। इसमें एक बेटे की शादी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *