काला चश्मा, सैंया सुपरस्टार गाना और फायरिंग…कार पर खड़े होकर दुल्हन ने ली एंट्री और धांय-धांय चला दी बंदूक

भरतपुर। राजस्थान में शादी से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भरतपुर में एक शादी का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल…

New Project 2023 12 08T171233.631 | Sach Bedhadak

भरतपुर। राजस्थान में शादी से जुड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भरतपुर में एक शादी का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा में आई दुल्हन के चचेरे भाई पर केस दर्ज हो गया। दरअरल, यहां एक युवक ने अपनी चचेरी बहन की शादी में पिस्टल से दो राउंड फायर किए। वहां मौजूद किसी शख्स ने दुल्हन और उसके चचेरे भाई का हर्ष फायरिंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, भरतपुर के उच्चैन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव विलान चटपुरा में 4 दिसंबर को दुल्हन काडो उर्फ काडी की शादी थी। दुल्हन ने स्टेज पर एंट्री के लिए सनरूफ से निकलकर फायरिंग का प्लान बनाया। दुल्हन काडी धूमधाम के साथ लाल जोड़े में सज-धज कर स्टेज पर एंट्री होने के लिए कार के सनरूफ पर खड़ी होकर स्टेज की तरफ बढ़ी। वहीं डीजे पर मेरे सैय्या सुपरस्टार सांग चल रहा था। इस दौरान दुल्हन काडो ने आंखों पर काला चश्मा लगा रखा था। दुल्हन काडो की कार को कई लोगों ने घेर रखा था। दुल्हन के परिवार को लोग भी कार के साथ ही चल रहे थे।

हर्ष फायरिंग के लिए दुल्हन को थमाई पिस्टल…

जैसे ही स्टेज के ठीक सामने कार पहुंची तो दुल्हन को हर्ष फायरिंग के लिए दिल्ली निवासी चचेरे भाई नवीन ने लोडेड पिस्टल थमा दी। दुल्हन काडी ने दोनों हाथों से पिस्टल को पकड़ कर ट्रिगर दबाया, लेकिन फायरिंग नहीं हुई। काफी मशक्कत के बाद भी दुल्हन फायरिंग नहीं कर पाई तो उसके चचेरे भाई ने हाथ पकड़कर फायर करवाया। इस दौरान दूसरे भाई ने 2 राउंड फायर कर डाले। शादी समारोह में ही शामिल किसी रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

उच्चैन थानाधिकारी रामअवतार मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 6 दिसंबर को उच्चैन पुलिस के संज्ञान में आया। उच्चैन थाना क्षेत्र के हाजा इलाके के गांव विलान चटपुरा में यह शादी समारोह था। लड़की पक्ष मंडोला (भरतपुर) का निवासी है। लड़की की शादी समारोह में उसके चचेरे भाई नवीन पुत्र नेमीचंद ने हर्ष फायरिंग की थी। शादी में नवीन पुत्र नेमीचंद की ओर से दो राउंड फायर किए गए थे। इस घटना का जो वीडियो बयाना पुलिस के हाथ लगा उसमें नवीन की ओर से की गई फायरिंग ही थी।

दो फायर करने वाला युवक नवीन (25) दिल्ली को विकासपुरी का रहने वाला है। नवीन का पूरा परिवार दिल्ली रहता है। पहले यह परिवार उच्चैन में ही रहता था। बाद में दिल्ली शिफ्ट हो गए। परिवार कभी कभार उच्चैन आता है। आर्म्स एक्ट व लोगों की जान जोखिम में डालने संबंधित केस दर्ज करने के बाद युवक की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पूरे वीडियो में दिखाई दे रहा दूसरा युवक अभी तक अज्ञात है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, युवक को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।