BJP का दूसरे दिन मिशन-2023 पर मंथन, BL संतोष ने दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस को घेरने का बताया ‘प्लान’

जिले के रणथंभौर स्थित एक हेरिटेज होटल में चल रही बीजेपी की संकल्प मीटिंग का आज दूसरा दिन है।

bjp01 | Sach Bedhadak

BJP Vijay Sankalp meeting : सवाई माधोपुर। जिले के रणथंभौर स्थित एक हेरिटेज होटल में चल रही बीजेपी की संकल्प मीटिंग का आज दूसरा दिन है। मीटिंग में इसी साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों पर मंथन चल रहा है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने नेताओं को जीत का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने गहलोत सरकार को घेरने का प्लान बताया।

दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन आज चुनावी रणनीति का खाका तैयार किया जा रहा है। आठ सत्रों में होने वाली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद है। संतोष ने संगठनात्मक मामलों से संबंधी सत्र लिया। इस दौरान विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। साथ ही मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

बीजेपी नेता बीएल संतोष ने गहलोत सरकार की विफलताओं को लेकर चुनाव तक अभियान चलाने का सुझाव दिया। इसके अलावा अलग-अलग सत्र में चुनाव प्रबंधन, गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलात्मक योजना, बूथ स्तर तक मजबूत टीम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

ये नेता हैं मीटिंग में मौजूद

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी विजया रहाटकर, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पहले दिन डॉक्यूमेंट्री के साथ चला था राजनीतिक परिचर्चा का दौर

इससे पहले मीटिंग के पहले दिन डॉक्यूमेंट्री के साथ नेताओं के बीच राजनीतिक परिचर्चा का दौर चला। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस सत्र में डॉक्यूमेंट्री के साथ नए राजनीति के प्रयोगों की जानकारी दी। शुरुआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के भाषण के साथ हुई। रविवार को बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर ने त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन किए। इसके बाद शाम 4 बजे विजय संकल्प चितंन बैठक प्रारंभ हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रम, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन एवं आंदोलन और दिसंबर 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव विजय की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

पहले दिन मीटिंग में जोशी, अरुण सिंह, चंद्रशेखर के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कै लाश चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी व अशोक परनामी सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें:-Weather Update : सावन में लगी झड़ी… सड़कें बनी दरिया, घरों में घुसा पानी, 16 जिलों में येलो अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *