भ्रष्टाचार पर BJP का हल्ला बोल ! अब लगेगी आंदोलनों की झड़ी, 7 जून को सचिवालय का घेराव

जयपुर। चुनावी समर में भाजपा ने अब कांग्रेस के खिलाफ अब खुलकर मैदान में उतर गई है। अब से प्रदेश में आंदोलनों की झड़ी लगेगी।…

image 66 | Sach Bedhadak

जयपुर। चुनावी समर में भाजपा ने अब कांग्रेस के खिलाफ अब खुलकर मैदान में उतर गई है। अब से प्रदेश में आंदोलनों की झड़ी लगेगी। इसकी शुरूआत 7 जून को सचिवालय पर भाजपा के विरोध प्रदर्शन से होगी। ये विरोध प्रदर्शन सचिवालय में पकड़े गए खजाने के लेकर होगा। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले में गिरफ्तार हुए वेदप्रकाश यादव को जानबूझकर सरकारी काम सौंपने का आरोप लगाया है।

सीएम की आदत है ऐसे ओछे बयान देना

जयपुर में प्रदेश मुख्यालय पर आज भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल थे। जिसमें इन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है और हमारे लिए भद्दे शब्दों का प्रयोग करती है। वे कहते हैं कि भाजपा नेता भूखे भेड़िये की तरह बर्ताव करते हैं, राज्यों और देश की संपदाओं को लूट रहे हैं। जिससे साबित हो गया है कि सीएम की आदत बन गई है ऐसे ओछे बयान देना।

किरोड़ी ने कहा कि ACB में दो परिवाद दर्ज हुए हैं। जिसमें साढ़े 3 हजार करोड़ का घोटाले का खुलासा हुआ है। इन मामलों में सरकारी प्रोजेक्ट में राजकोष को हानि पहुंचाने को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। इस बारे में 4 फरवरी 2021 को मामला दर्ज हुआ था। इस पर कार्रवाई कब होगी और अब तक क्यों नहीं हुई। किरोड़ी ने कई रिपोर्ट दिखाते हुए आरोप लगाया कि सरकारी कामों के लिए ब्लैक लिस्टेड कंपनियों का काम दिया गया है। इसके सारे प्रमाण मैंने जारी किए हैं। 135 करोड़ का काम दिया है, जिसमें 100 करोड़ का घोटाला है।

मनमाने तरीके से वेदप्रकाश को दिए गए सरकारी काम

अभी सचिवालय में खजाने मिलने के मामले में वेदप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया है, उसे इस सरकार ने वीडियो वाल लगाने का काम दिया था। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट इसकी जिम्मेदारी पर थे। इसे दिए कामों की लागत 185 करोड़ तक की है।

इसके अलावा इसे और भी काम राजस्थान सरकार ने दिए थे लेकिन ये आदेश मनमानी से भरे थे। ये अनुचित थे, इन कामों के लिए 12 करोड़ 3 लाख से ज्यादा की राशि का भुगतान भी किया गया है। 3 साल तक ये भुगतान होता रहा है, जबकि ऑडिट में ये डाला गया है कि इसका भुगतान ना किया जाए फिर भी 3 साल तक इतनी बड़ी राशि दी जाती रही। इस पर कांग्रेस सरकार क्या जवाब देगी।

बच्चों का राशन तक खा गए भ्रष्टाचारी

सीपी जोशी ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा मामला कभी नहीं आया कि सरकारी कार्यालय में इतनी बड़ी रकम और सोने की बिस्किट मिले। यहां तो दिखता है कुछ और होता है कुछ और है। इस मामले में वो अधिकरी पकड़ा गया है कि जो सरकार का काफी चहेता रहा है कि साल 2013 से वो ही सारे फैसले लेता है, उसके अनुसार ही सारे सरकारी काम होते रहे। ये सरकार खुद को गांधीवादी कहकर भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

इनके खुद के मंत्री और नेता हर विभाग पर करप्शन का आरोप लगाते हैं, यहां तक कि ये बच्चों का राशन तक खा गए। इनके एक विधायक ने तो उल्टा पत्र ही भेज दिया था क्यों कि सीधे पत्र से तो सरकार के दिमाग में बात जा ही नहीं रही थी। यहां सर्च टीम जब पहुंचती है तो ये 10 करोड़ का जीएसटी भरते हैं। ये हाल इनकी सरकार के हैं।

दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि महंगाई राहत कैंप में कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो लगाई जा रही है, सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार के माथे पर कलंक है ये। यूथ कांग्रेस के चुनाव में जो पैसा जाना था उसमें भी घपला हुआ है। आज सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी पार्टी ये सवाल उठा रही है।

सचिवालय पर अब 7 जून को जबरदस्त प्रदर्शन होगा। जिसमें जयपुर जिले के कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। कुछ दिनों में जिलों में भी कमेटी बनाकर प्रदर्शन होगा, इसके बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह में जयपुर में आंदोलन होगा। यहां तो दाल काली नहीं पूरी दाल ही काली है। इस संस्थागत भ्रष्टाचार की कलई खोलकर इस सरकार को राज्य से उखाड़ फेंकने का हमने संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *