PM बताए कि इतनी महंगाई क्यों? प्रियंका के बयान पर BJP का पलटवार-चुनाव से पहले क्यों आई याद? 

टोंक जिले के निवाई में जनसभा के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महंगाई के मुद्दे पर दिए गए बयान पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है।

image 81 | Sach Bedhadak

Controversy over inflation statement : जयपुर। टोंक जिले के निवाई में जनसभा के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महंगाई के मुद्दे पर दिए गए बयान पर प्रदेश भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है। बीजेपी ने नेताओं ने प्रियंका गांधी से पूछा कि चुनाव से पहले महंगाई की याद क्यों आई? बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि एक गरीब परिवार से निकला व्यक्ति प्रधानमंत्री बनकर देश को उंचाईयों पर ले जा रहा तो कांग्रेस को पच नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में पीएम नरेन्द्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस नेता घबराए हुए हैं और अर्नगल बयानबाजी कर रहे है। प्रियंका गांधी को शायद पता नहीं कि देश में सबसे अधिक बेरोजगारी, महंगाई राजस्थान में ही है। गहलोत सरकार गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने की बात कर रही है, उसमें पैसा केन्द्र सरकार का है। 

राठौड़ बोले-राजस्थान में महंगाई चरम पर

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रियंका गांधी को राजस्थान में अपनी कांग्रेस सरकार से सवाल करना चाहिए कि जनघोषणा पत्र के पृष्ठ 38 के बिंदु 49 में महंगाई नियंत्रण के लिए आवश्यक व प्रभावी कदम उठाने की घोषणा का क्या हुआ। चुनाव से 6 माह पूर्व मुख्यमंत्री को महंगाई राहत कैम्प की याद क्यों आई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक वैट, मंडी टैक्स और महंगी बिजली के कारण महंगाई चरम पर है। वहीं, सरकार को महिलाओं की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रियंका के पास पीड़ितों से मिलने का समय नहीं

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने प्रियंका गांधी पर महिला उत्पीड़न के मामलों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीतिक पर्यटन पर बार-बार राजस्थान आती हैं, लेकिन दष्कु र्म पीड़िताओंसे मिलने का उनके पास समय नहीं हैं। प्रियंका के कार्यक्रम स्थल से महज तीन किलोमीटर दर तु ू र्किया पंचायत के यशोदानपुरी गांव में एक महिला का शव मिला है, लेकिन वे पीड़ितों से मिलने वहां नहीं गई। वे कहती हैं कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ तो पीड़ित परिवार के पास क्यों नहीं गई?

प्रियंका गांधी ने दिया था ये बयान

टोंक जिले के निवाई में चुनावी सभा के दौरान रविवार को प्रियंका गांधी ने कहा था कि देश में आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर एक हजार रुपए का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा? केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों हैं? मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर जनता से 32 लाख करोड़ रुपए खींचे हैं। पीएम बड़ी-बड़ी महफिल और कारवां में खर्च करते हैं। फिर आपके लिए क्या बचता है। इनका ध्यान केवल सत्ता को पकड़कर रखने में रहता है। देश में सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा राजस्थान में हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1,000 इंदिरा रसोई शुरू हुई हैं। यहां गरीबों को 500 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election : जयपुर से दिल्ली तक टिकट पर मंथन… इसी महीने आएगी BJP की पहली लिस्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *