Dausa Assembly Election Result: दौसा जिले की 5 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा का कब्जा, जानिए-कौन-कहा से जीता

दौसा। राजस्थान में 200 विधानसभा चुनाव में से 199 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। दौसा जिले की पांच विधानसभा सीटों पर काउंटिंग पूरी…

New Project 2023 12 03T164141.474 | Sach Bedhadak

दौसा। राजस्थान में 200 विधानसभा चुनाव में से 199 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। दौसा जिले की पांच विधानसभा सीटों पर काउंटिंग पूरी हो गई है। दौसा जिले में 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। महवा, लालसोट और सिकराय विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की। वहीं दौसा विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीतीं। महुवा से भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, लालसोट से भाजपा प्रत्याशी रामविलास, बांदीकुई से भाजपा के प्रत्याशी भागचंद टांकड़ा और सिकराय से भाजपा के प्रत्याशी विक्रम बंशीवाल ने जीत हासिल की है। वहीं दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल जीते।

ओम प्रकाश हुड़ला को 7917 वोट से हारे

महवा विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने यहां बाजी मारी है। महवा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुड़ला को 7917 वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा को कुल 66376 वोट मिले। वहीं महवा से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुड़ला को कुल 58459 मत मिले।

लालसोट में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

लालसोट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामविलास ने कांग्रेस प्रत्याशी परसादी लाल मीणा को हराया। भाजपा प्रत्याशी रामविलास को कुल 93513 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी परसादी लाल मीणा को 51213 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी परसादी लाल मीणा को कुल 42300 वोट मिले।

बांदीकुई से भाजपा के प्रत्याशी भागचंद टांकड़ा जीते

बांदीकुई से भाजपा के प्रत्याशी भागचंद टांकड़ा कांग्रेस विधायक गजराज खटाणा को 12380 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी भागचंद टांकड़ा को कुल 92067 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक गजराज खटाणा को कुल 79687 वोट मिले। यहां कुल 17 चरणों में काउंटिंग पूरी हुई। इस सीट से 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

ममता भूपेश भारी मतों से हारी

सिकराय से कांग्रेस प्रत्याशी व महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश को हराकर भाजपा के विक्रम बंसीवाल को जीत दर्ज की। भाजपा के विक्रम बंसीवाल को कुल 91040 मत मिले। उन्होंने भाजपा के विक्रम बंसीवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश को 9567 मतों से हराया। वहीं ममता भूपेश को कुल 81473 वोट मिले।

दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी जीते

दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने भाजपा प्रत्याशी शंकर लाल शर्मा को 30703 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी परसादीलाल मीणा को 96952 वोट मिले। वहीं भाजपा के शंकर लाल शर्मा को 66249 वोट मिले।