दोस्त की मंगेतर पर आया ‘दिल’ तो दोस्त ने किया ये कांड!

कहते है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में ना कोई उम्र देखता है और ना ही रिश्ते-नाते। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी जयपुर में सामने आया है।

image 2023 04 19T120726.124 | Sach Bedhadak

जयपुर। कहते है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में ना कोई उम्र देखता है और ना ही रिश्ते-नाते। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी जयपुर में सामने आया है। एक युवक का दिल अपने ही दोस्त की मंगेतर पर का आया गया तो उसने चोरी-छिपे उससे बात करना शुरू कर दिया। यह बात उसके दोस्त को इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने ही दोस्त का गला रेत दिया। फिलहाल, गंभीर घायल का सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। लेकिन, वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। इस मामले में पीड़ित के मामा आनेक सिंह पुत्र बीरसहाय निवासी उत्तर प्रदेश ने ब्रह्मपुरी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मेरा भांजा तिलक सिंह पुत्र नरेश कुमार निवासी पचाक जिला सम्भल यूपी का रहने वाला है। जिसकी गांव के ही छोटे सिंह पुत्र गोविंद से गहरी दोस्ती थी। दोनों पहले दिल्ली में साथ काम करते थे और अब दोनों जयपुर में नाजिम के कारखाना ब्रह्मपुरी बस स्टैंड के पास सिलाई का काम करते थे और दोनों साथ रहते थे। भांजे के दोस्त छोटे सिंह की सगाई कुछ ही समय पहले हुई थी। दीपावली पर दोनों गांव आए थे और छोटेसिंह की पत्नी से भी मिले थे। इसके बाद भांजे से उसके दोस्त की पत्नी बात करने लगी।

मंगेतर से बात करने पर दो बार हुआ झगड़ा

भांजा अपने दोस्त की मंगेतर से बात करता था। ये बात जब छोटे सिंह को पता चली तो उसने उससे झगड़ा किया। आरोपी ने पहले भी गांव में भांजे को जान से मारने की धमकी दी थी। करीब 20-25 दिन पहले दोनों गांव से काम करने के लिए वापस जयपुर आ गए थे। 6-7 दिन पहले तिलक सिंह व छोटे सिंह के बीच में इसी बात को लेकर कारखाने पर झगड़ा हो गया था। तब भी छोटे सिंह ने भांजे को जान से मारने की धमकी दी थी। 16 अप्रैल की दोपहर तिलक सिंह को उसका दोस्त घुमाने के बहाने साथ ले गया और शराब पिलाई।

घुमाने के बहाने साथ लेकर दिया वारदात को अंजाम

इसके बाद आरोपी उसे जलमहल की चौपाटी पर लेकर चला गया। जहां पर नाहरगढ़ टी पॉइंट से नाहरगढ़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर शाम को भांजे हत्या करने के इरादे से धारदार हथियार से गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जब भांजे से मिलने आया तो वह सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती मिला। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है तथा वह अभी बोलने की स्थिति में नही है। भांजे के साथ काम करने वाले दूसरे कारीगरों से इस बारे में जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें:- Paper Leak Case : कटारा की गिरफ्तारी से RPSC में हड़कंप, आखिर कहां हुई बड़ी चूक? SOG आज करेगी खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *