फेमस होने के लिए पिस्टल से वीडियो बना लिखा गैंगस्टर, 12वीं क्लास की युवती को पुलिस ने घर जाकर दबोचा

अजमेर। आजकल हर कोई फेमस होना चाहता है। हर कोई लोगों के बीच में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है। चाहे इसके लिए उन्हें कोई…

New Project 2024 01 06T181907.378 | Sach Bedhadak

अजमेर। आजकल हर कोई फेमस होना चाहता है। हर कोई लोगों के बीच में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए एक युवती को पिस्टल के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। युवती ने पिस्टल के साथ आनासागर चौपाटी पर रील बनाई थी।

इसके बाद उसने गैंगस्टर लिखकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। युवती ने फायरिंग करते हुए भी एक वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और उसे घर जाकर गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चेतावनी देकर उसे जमानत पर छोड़ दिया है। साथ ही उसकी सभी रील को भी डिलीट करवा दिया गया। युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फेमस होने के लिए ऐसा किया है। यह मामला अजमेर का है।

एएसपी सिटी महमूद खान ने बताया कि युवती का नाम शिवानी सैनी (18) पुत्री चंद्रप्रकाश है। वह बालूपुरा स्कूल के पास, सिविल लाइन (अजमेर) की रहने वाली है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस पूछताछ में शिवानी ने बताया कि वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। युवती ने अमेजॉन से नकली पिस्टल ऑर्डर किया था। पिस्टल आने के बाद आनासागर चौपाटी पर पिस्टल के साथ रील बनाई थी, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसके अलावा फायरिंग करते हुए भी एक वीडियो भी पोस्ट किया था। युवती ने फेमस होने के लिए नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाया था और गैंगस्टर लिखा था।

वीडियो वायरल होने के बाद क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस शनिवार सुबह करीब 7 बजे शिवानी के घर पहुंची थी। उसकी मां ने घर दरवाजा खोला था। उन्होंने बताया कि बेटी सो रही है। लेडी कॉन्स्टेबल ने कमरे में जाकर उसे जगाया और वीडियो के बारे में पूछा। उसने नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाना कबूला। तब पुलिस उसे थाने लेकर आई।

(इनपुट-नवीन वैष्णव)