दौसा में कॉलेज छात्रा से हैवानियत, 8 लड़कों ने सरेआम छेड़छाड़ कर बुरी तरह पीटा

दौसा। राजस्थान के दौसा में एक कॉलेज छात्रा के साथ हैवानियत की गई। करीब 8 लड़कों ने एक लड़की सुनसान इलाके में ले जाकर बुरी…

New Project 2023 05 17T155128.357 | Sach Bedhadak

दौसा। राजस्थान के दौसा में एक कॉलेज छात्रा के साथ हैवानियत की गई। करीब 8 लड़कों ने एक लड़की सुनसान इलाके में ले जाकर बुरी तरह से पीटा। यह लड़की अपने सहपाठी के साथ बाइक पर जा रही थी। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ सहपाठी रिश्ते में उसका जीजा भी लगता है। इसी दौरान उन लड़कों ने लड़की और उसके जीजा को पकड़ लिया। इसके बाद सभी लड़कों ने लड़की के साथ मारपीट की। लड़की का बीच बचाव करने आए लड़कों ने उसके जीजा को भी बुरी तरह पीटा। मारपीट से लड़की बेहोश हो गई। उसे दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय पर बुधवार को दोपहर राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास हुई। लड़की कॉलेज जा रही थी। उसी दौरान वहां उसी की कॉलेज के पढ़ने वाले करीब 8 लड़के वहां आए। उन्होंने पहले लड़की से सड़क पर अभद्रता की। इसके बाद सभी लड़कों ने लड़की के साथ मारपीट की। पीड़िता के जीजा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

कई दिनों से लड़की के साथ हो रही छेड़छाड़…

बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से पीड़िता के साथ छेड़छाड़ हो रही थी। पीड़िता ने छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन को शिकायत भी की थी, लेकिन लड़कों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लड़की के होश में आने पर होगा मामले का खुलासा…

घटना के बाद पुलिस लड़की के बयान लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंची। घटना के बाद आरोपी छात्र फरार हो गए। पीड़िता के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पीड़िता के होश में आने पर ही पूरे मामले का खुलासा और आरोपियों की पहचान हो पाएगी। पुलिस कॉलेज प्रबंधन से भी मामले की जानकारी ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *