‘मां, अंकल ने गंदा काम किया’…7 साल की मासूम ने सुनाई दरिंदगी की दासतां, यूनिफॉर्म के ब्लड ने खोला राज

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से एक और शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां 7 साल की एक मासूम के साथ एक दरिंदा उसके…

New Project 2023 07 18T104834.346 | Sach Bedhadak

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से एक और शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां 7 साल की एक मासूम के साथ एक दरिंदा उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एक निजी स्कूल का चपरासी उसके साथ पिछले 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। मां ने बच्ची के कपड़ों पर खून के दाग के बारे में पूछा तो जवाब से उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई, आरोपी की हैवानियत के बारे में पता चला। मासूम ने बताया कि उसके स्कूल के चपरासी अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र का है। यहां पर एक सात साल की बच्ची कुछ दिन पहले जब घर पर पहुंची तो उसकी स्कूल की ड्रेस पर खून लगा हुआ था। यह देखकर उसकी मां बहुत परेशान हो गई। उसने अपनी बेटी से बहुत प्यार स पूछा कि आखिर यह कैसे लगा तो बच्ची बहुत तेज रोने लगी। इसके बाद उसने जो बताया उससे उसकी मां सन्न रह गई। बच्ची ने बताया कि उसके साथ पिछले 6 महीने से स्कूल का चपरासी दुष्कर्म कर रहा है।

(यह खबर भी पढ़ें:- जोधपुर शर्मसार! JNVU के ओल्ड कैंपस में नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार)

बच्ची से 6 महीने तक करता रहा दरिंदगी…

मां ने जब बच्ची के साथ हो रही इस दरिंदगी के बारे में सुना तो उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पूरे मामले की जानकारी आरपीएस मीनाक्षी सहारन ने दी है। उन्होंने बताया कि मां ने बच्ची के साथ पिछले 6 महीने से हो रहे बलात्कार की घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को सांचौर से गिररफ्तार किया है। बनाड़ थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने जा रही है। चपरासी स्कूल में गेट मेन का काम करता है।

डर की वजह से कुछ बोल नहीं पाई मासूम…

7 साल की मासूम ने मां को बताया कि वह चपरासी कैसे उसके साथ दरिंदगी को अंजाम देता था। आरोपी चपरासी ने पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने पर धमकाया था। उसने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर, इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसकी मां की हत्या कर देगा। बच्ची डर के मारे आरोपी की दरिंदगी सहती रही। लेकिन, 2 दिन पहले ये शर्मनाक सच सामने आ गया। पुलिस भी इस मामले को दबाने की कोशिश करती रही। मीडिया को इसकी कुछ भी जानकारी नहीं दी गई।

(यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी नाबालिग जबरन घर में घुसा, अकेला पाकर दिया दुष्कर्म को अंजाम)

बच्ची की काउंसलिंग की जा रही…

परिजनों ने बच्ची को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। घटना के बाद से वह डरी-सहमी रह रही है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी चपरासी ने आखिरी बार 12 जुलाई को बच्ची के साथ गलत हरकत की थी। 14 जुलाई को बच्ची की मां को इस बारे में पता चला, जिसके बाद 15 जुलाई को केस दर्ज कराया गया।

मां बोली-दरिंदे को फांसी की सजा मिले…

मासूम बेटी की मां ने बताया कि वह 12 जुलाई को बेटी के कपड़े धो रही थी, तब कपड़ों पर खून के धब्बे और कुछ निशान नजर आए। शक होने पर बच्ची से पूछा तो वह घबरा गई। प्यार से पूछने पर उसने बताया कि स्कूल में चपरासी ने उसके साथ गंदा काम किया था। यह सुनकर मां घबरा गई। वह बच्ची को लेकर स्कूल गई। लेकिन, तब तक चपरासी किसी काम से बाहर चला गया था। इसके बाद मां ने स्कूल के प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी, फिर महिला थाने गई और चपरासी के खिलाफ केस दर्ज कराया। मां का कहना है कि मासूम बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

(यह खबर भी पढ़ें:- शनिवार की रात, होटल में कमरा तलाशता प्रेमी जोड़ा…जोधपुर की उस ‘काली’ रात की पूरी कहानी)

बच्ची से गलत काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

हालांकि, बनाड़ थाना पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई की देर रात चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की मां ने चपरासी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कर लिया है। बनाड़ थाना अधिकारी ने कहा कि बच्ची 7 साल की है और दूसरी कक्षा में पढ़ती है। उसके साथ ये सब होता रहा, लेकिन परिवार को जरा भी शक नहीं हुआ। माता-पिता को बच्चों से स्कूल आने के बाद बातचीत करनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं का समय रहते खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *