खेत में काम करते समय चली बंदूक, युवक के पैर में धंसी गोली, अब तक नहीं निकली बाहर

अलवर। जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रोनपुर में एक हादसा हो गया। यहां खेत पर काम करने के दौरान एक व्यक्ति को…

ezgif 1 c44a6874b4 | Sach Bedhadak

अलवर। जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रोनपुर में एक हादसा हो गया। यहां खेत पर काम करने के दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गोली अभी उसके शरीर से निकाली नहीं जा सकी है।

गोली चलाने वाला अभी नहीं लगा सुराग

दरअसल गांव में अपने खेत पर विश्वेंद्र नाम का युवक सबमर्सिबल पंप की मोटर निकाल रहा था । उसी वक्त किसी के बंदूक चलाने की आवाज आई। गोली विश्वेंद्र की जांघ में लगी। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। आस-पास के लोगों ने उसे संबाल कर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित विश्वेंद्र जाट ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ खेत परकां कर रहा था। उसी वक्त किसी ने गोली चला दी। लेकिन गोली चलाने वाला दिखा नहीं।

रंजिश में हो सकता है हमला

जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त उसके परिजन पदम सिंह,धर्म सिंह,अजी राम सहित कई लोग थे। उनका कहना है कि विश्वेंद्र की किसी से रंजिश भी नहीं है, तो कोई उसे गोली क्यों मारेगा। लेकिन खेतों में सरसों की फसल भी बैर का एक कारण हो सकता है कि किसी ने खेत में छिप कर वार किया हो। ये तो जांच से पता चलेगा। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *