‘महिला आरक्षण राजीव गांधी का सपना’ गहलोत बोले- ST, SC और OBC महिलाएं भी हों शामिल

23 सितंबर को खड़गे और राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के नवीन भवन के शिलान्यास के लिए जयपुर आ रहे है। इससे पहले सीएम गहलोत ने शुक्रवार को मानसरोवर स्थित सभा स्थल को जायजा लिया है।

sb 2 2023 09 19T175120.445 | Sach Bedhadak

Jaipur News: 23 सितंबर को खड़गे और राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के नवीन भवन के शिलान्यास के लिए जयपुर आ रहे है। इससे पहले सीएम गहलोत ने शुक्रवार को मानसरोवर स्थित सभा स्थल को जायजा लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा कि वो लोग साम दाम दंड वेद सब कुछ कर रहे है ED और इनकम टैक्स से भेज रहे है।

महिला आरक्षण पर बोले सीएम गहलोत

महिला आरक्षण बिल को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह लोग चाहते तो इस बिल को 9 साल पहले भी ला सकते थे। अब चुनाव आ रहे है, इंडिया गठबंधन इसको मुद्दा बना रहा है जातिगत जमगणना महत्वपूर्ण है। सीएम गहलोत ने कहा कि महिला आरक्षण राजीव गांधी जी का सपना था सोनिया गांधी जी की जो भावना थी, विपक्ष की जो भावना थी एसटी, एसी, ओबीसी की महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए।

प्रत्येक कांग्रेसजन के लिए गर्व

सीएम गहलोत ने कहा की गोविंद सिंह डोटासरा के रहते हुए इस भवन का निर्माण हुआ है। शांति धारीवाल के रहते हुए जमीन आवंटित हुई है। आज प्रदेश के प्रत्यके कांग्रेस कार्यकर्ता के मन में उत्साह का माहौल है कि आज कांग्रेस का खुद का भवन बन रहा है। यह बहुत खुशी की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों इस भवन का शिलान्यास हो रहा है। यह प्रदेश के प्रत्येक कांग्रेसजन के लिए गर्व की बात है।

राजस्थान में कामियाब नहीं हो पाए…

25 तारीख को पीएम मोदी की रैली के सवाल पर सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि अब उनका टारगेट राजस्थान है किसी भी किमत पर वो यहां पर सरकार नहीं बना पाएंगे। उनके दिल में इसी बीत की जलन है कि हम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,कर्नाटक में कामियाब हो गए, राजस्थान में कामियाब नहीं हो पाए, इसी बात को उनको दर्द है।

ED, इनकम टैक्स का डर

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि वो लोग साम धाम दंड वेध ED इनकम टैक्स सब कुछ कर रहे है उनके पास साधनों की कमी नहीं है। वो चाहते है कि किसी भी कीमत पर वो लोग राजस्थान में कामियाब हो। आज देश में राजस्थान को लेकर एक अलग माहौल बन गया है। अभी में आंध्र प्रदेश गया था वहां तक खबर फैल गई है कि सरकार आ रही है या सरकार आ सकती है।

जनता आज विश्वास कर रही

सीएम गहलोत ने कहा कि आज जनता हमारे उपर विश्वास कर रही है, हम लोगो का गारंटी दे रहे है। हमने केवल बजट पेश ही नहीं किया बल्कि इसे इंप्लिमेंट करके हर परिवार तक इसका लाभ पहुंचाया है। ऐसी सरकार अभी तक नहीं हुई है। इस बात का हमे गर्व है। आगे सीएम गहलोत ने कहा कि हाईकमान के साथ ही प्रदेश की जनता हमारे साथ मजबूती से खड़ी रही, इस बार राजस्थान नया इतिहास रचेगा।