मासूम बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

कोटा। राजस्थान के कोटा में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, वहीं उसकी ढाई साल की बच्ची गंभीर…

Train 01 1 | Sach Bedhadak

कोटा। राजस्थान के कोटा में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, वहीं उसकी ढाई साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए कोटा जेकेलोन हॉस्पिटल में एटमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने सुसाइड किया है। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आए है। महिला के सुसाइड की सूचना पर कोटा जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। महिला आरजू अपने पति के साथ रेलवे की क्वार्टर में रहती थी। रेलवे ट्रेक से उसकी क्वार्टर से 150 से 200 मीटर दूरी पर है।

जीआरपी कांस्टेबल नीरज कुमार ने बताया कि महिला का नाम आरजू (27) है। आरजू आगरा की रहने वाली है। साल 2020 में उसकी मुकेश कुमार से शादी हुई थी। उसके ढाई साल की बेटी मानवी है। आरजू का पति रेलवे में नौकरी करता है। दरा स्टेशन पर गैंगमेन है। पति पत्नी दरा स्टेशन पर बनी रेलवे क्वाटर में रहते है। मुकेश रविवार को नाइट ड्यूटी पर था। आरजू अपनी बेटी के साथ रेलवे ट्रेक पर आ गई। मुंबई की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई,जबकि ढाई साल की मासूम गम्भीर घायल हुई।

नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आए है। महिला के पीहर पक्ष के आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। जानकारी में आया ही आरजू पीहर जाने की कह रही थी। आरजू का पति अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *