Udaipur : भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

Udaipur : उदयपुर में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर को दूसरे दिन सोमवार को कई नेताअों ने संबोधित किया। शिविर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन…

udaipur1...... | Sach Bedhadak

Udaipur : उदयपुर में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण शिविर को दूसरे दिन सोमवार को कई नेताअों ने संबोधित किया। शिविर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राजसमंद सांसद व प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीतू दवास एवं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अल्का मूंदड़ा ने विचार व्यक्त किए।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व को बताते हुए कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक ऐसी आत्मा है, जो संपूर्ण शरीर को चलाती है। देश की आजादी में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आजादी के बाद अब यह जो समय चल रहा है, वह हमारे लिए स्वर्णिम काल है। यह अमृत काल हमें विकसित व सशक्त भारत का संदेश देता है। आजादी के अमृत महोत्सव के आने वाले 25 वर्षों में भाजपा को बढ़ाना है।

साथ ही कहा कि 2023 में भाजपा की विजय निश्चित है और आने वाले 50 सालों में संपूर्ण देश में अगर कोई सरकार रहेगी तो वह भाजपा ही होगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि आज जो महिलाओं को सम्मान मिला है, वह सिर्फ मोदी सरकार में ही संभव हो पाया है। पूजा कपिल मिश्रा ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक का परिचय दिया और बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि है। साथ ही सांसद एवं प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी ने प्रशिक्षण शिविर में राजनीतिक प्रस्ताव को पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *