खेल-खेल में तीन साल के मासूम ने सांप को जिंदा खाया, चबा-चबाकर मार डाला

फर्रुखाबाद। सांप को देखकर अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है। जहां भी सांप दिख जाता है तो लोग उससे दूर भागने लगते है।…

up snake | Sach Bedhadak

फर्रुखाबाद। सांप को देखकर अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है। जहां भी सांप दिख जाता है तो लोग उससे दूर भागने लगते है। वहीं एक मासूम बच्चे ने सांप का जो हाल किया, उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यूपी के फर्रुखाबाद में तीन साल मासूम बच्चे ने खेल खेल में सांप को चबाकर मौत के घाट उतार दिया।

घर के लोग जब बच्चे के पास आए तो देखा वह चबा-चबाकर सांप को उगल रहा था। इस दौरान सांप की मौत हो गई। इस पर उसकी दादी सुनीता बच्चे को लेकर मोहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचीं, लेकिन वहां पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बच्चे को लोहिया रेफर कर दिया गया गया। यहां डॉक्टरों ने आनन फानन में बच्चे का इलाज शुरू किया। कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत में सुधार आ गया। बच्चे की हालत अब अभी ठीक है। लोहिया अस्प्ताल ने जांच के बाद बच्चे को घर भेज दिया है। वहीं परिजन बच्चे के साथ ही उस मरे हुए सांप को भी लेकर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी दिनेश कुमार का करीब तीन साल का बेटा अक्षय दोपहर करीब तीन बजे घर के आंगन में खेल रहा था। घर पर बच्चे की मां रसोई में काम कर रही थी। वहीं दादी घर के कुछ और काम कर रही थी। आंगन में एक दीवार पर प्लास्टर नहीं है। इसी दौरान उसी के किनारे का सहारा लेते हुए एक सांप का बच्चा वहां आ गया। मासूम ने पहले उसे पकड़ लिया और अपने दांतों से सांप को खूब चबाया।

परिजनों ने मरे हुए सांप को पॉलिथीन में किया बंद…

दादी सुनीता ने बताया, ”पता नहीं कहां से अक्षय को यह सांप मिल गया। वह उसे कोई खाने की चीज समझ रहा था। उसने सांप को इस कदर चबाया कि वह मर गया। जब मैंने दूर से उसे देखा तो पहले तो कुछ समझ नहीं पाई। लेकिन पास जाकर देखी तो समझ ही नहीं आया कि क्या करुं। इसके बाद परिजनों ने जब मासूम अक्षय को देखा को सबसे पहले सांप को उससे छुड़ाया और उसका मुंह साफ किया। इसके बाद परिजनों ने मरे सांप को पॉलिथीन में बंद किया।

निगल लेता तो हो जाता बड़ा हादसा…

परिजनों ने बताया, मासूम अक्षय दूध ही पीता है। वह चूहे की तरह सांप को पूरी तरह से कुतर चुका था। अच्छी बात यह रही कि वह सांप के बच्चे को निगल नहीं पाया। अगर वह सांप को निगम जाता तो बड़ी घटना हो जाती। चबाने की वजह से सांप का शरीर पूरी तरह से सफेद पड़ गया था। परिजन बच्चे के साथ-साथ सां को भी पॉलिथीन में बंद करके अस्पताल ले गए थे।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को घर भेजा…

लोहिया अस्पताल के डॉ. मोहम्मद अलीम अंसारी ने बच्चे का स्वास्थ परीक्षण किया। काफी देर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी सेहत पूरी तरह से सही हो गई। डॉक्टरों ने एक एक इंजेक्शन लगाकर उसे घर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *