लिव इन में रह रहे युवक को लड़की के परिवार ने दी तालिबानी सजा! वायरल हो रहा वीडियो

मामला टोंक का है। यहां के टोडारायसिंह के लांबाहरिसिंह मुंडियाकला में लिव इन में रह रहे युवा जोड़े को तालिबानी सजा दी गई। लड़की के…

ezgif 3 6185ea9553 | Sach Bedhadak

मामला टोंक का है। यहां के टोडारायसिंह के लांबाहरिसिंह मुंडियाकला में लिव इन में रह रहे युवा जोड़े को तालिबानी सजा दी गई। लड़की के परिजनों ने खाप पंचायत के फैसले के आधार पर युवक को गंभीर यातनाएं दी। परिजनों ने युवक को पेशाब पिलाया। गर्म चिमटे से उशके शरीर को दागा और उसकी नाक काट दी। वहीं लड़की को परिजनों ने बेरहमी से पीटा। तालिबानी सजा का यह मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तब जाकर पुलिस ने लड़की के माता-पिता समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज किया।

यह पूरा मामला टोली गार्म पंचायत के भोपालगांव का है। यह घटना 7 नवंबर की है लेकिन इसका वीडियो लड़की के परिजनों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। जिसका सबूत बनाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिन पर मामला दर्ज किया है उनमें लड़की के माता-पिता के अलावा बहन, युवती के जीजा और भाई शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित युवक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि लड़की के परिजनों ने उसे और उसकी बहन को भी गर्म चिमटे से दागा और नाक काटी, यहां तक कि पेशाब पिलाने जैसा भी घिनौना काम किया। यह प्रताड़ना मोग्या समाज की खाप पंचायत के तालिबानी फरमान पर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *