सतीश पूनिया का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- राजस्थान आने से पहले सरकार की सुध तो ले लेते

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ में निकाली जा रही है। हाड़ौती संभाग में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गजब का माहौल बना हुआ…

image 86 1 | Sach Bedhadak

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ में निकाली जा रही है। हाड़ौती संभाग में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गजब का माहौल बना हुआ है, इसे टक्कर देने के लिए भाजपा ने जनाक्रोश यात्रा निकाल रही है जो पूरे राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है। दूसरी तरफ भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने राहुल गांधी पर सवालों की झड़ी लगा दी है।

किसानों की कर्जमाफी से लेकर रेप जैसे मामलों पर पूछे सवाल

दरअसल सतीश पूनिया ने एक वीडियो जारी करते हुए राहुल गांधी से पूछा कि राहुल गांधी ये बताएं कि किसानों की कर्ज माफी का क्या हुआ। इस सरकार में अभी तक लगभग डेढ़ लाख रेप केस दर्ज हुए हैं। आज राजस्थान में अपराधों के 8 लाख 31 हजार मामले दर्ज हैं। महिलाओं के प्रति अपराध 37 प्रतिशत हो रहे हैं। 27 प्रतिसत अनूसूचित जाति और 38 प्रतिशत अनूसूचित जनजाति के मामले दर्ज हैं। बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं 6 हजार से ज्यादा हैं। 17 बलात्कार और 7 हत्याएं राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े कर रही हैं।

प्रियंका गांधी को भी घेरा

सतीश पूनिया ने कहा कि दूसरा सवाल यह है कि वे राजनीतिक पर्यटन के लिए आए हैं, लेकिन उससे पहले वे अपनी सरकार की सुध तो ले लेते। वे ये बता दें कि राहुल गांधी राजस्थान की जनता को अपराधों से मुक्ति कब दिलाएंगे, बच्चियों को, महिलाओं को, अनूसूचित जातियों को जनजातियों को अपराधियों से निजात कब दिलाएंगे। सतीश पूनिया ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन क्या वे अब राजस्थान की बहन-बेटियों और मांओं के लिए लड़ सकती है। उन्हें इंसाफ दिला सकती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *