Rajasthan :  RTDC  के औचक निरीक्षण में नदारद मिले होटल खादिम के यूनिट इंचार्ज, ड्यूटी से किए निलंबित

जयपुर: राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने खादिम टूरिस्ट बंगलो का औचक निरीक्षण किया। होटल में इस दौरान यूनिट इंचार्ज सहित 11…

rtdc dharmendra rathore

जयपुर: राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने खादिम टूरिस्ट बंगलो का औचक निरीक्षण किया। होटल में इस दौरान यूनिट इंचार्ज सहित 11 कर्मचारी नदारद पाए गए। जिससे धर्मेंद्र राठौड़ भड़क गए, उन्होंने यूनिट इंचार्ज सुभाष शर्मा को निलंबित कर दिया और दूसरे अनुपस्थित कर्मचारियों को एपीओ कर दिया।

औचक निरीक्षण होने पर गिरी गाज

राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष राठौड़ बिना किसी सूचना औऱ सरकारी जाब्ते के बीती शुक्रवार अचानक होटल खादिम पहुंच गए थे। जहां उन्होंने निगम के कर्मचारियों और होटल में ठहरे लोगों से बातचीत की। इस दौरान होटल में यूनिट इंचार्ज शर्मा सहित 11 कर्मचारी बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद पाए गए। राठौर ने यूनिचट इंचार्ज के साथ ही सुबे खान कीथ मोरे, अशोक कुमावत, जयकरण सादू, प्रहलाद सिंह योगेश कुमार बाहादुर सिंह चन्द्र सिंह, योगेश खराड़िया दलपतराम को निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश देकर सभी को जयपुर एपीओ कर दिया।

कर्मचारियों के निलंबन पर राठौड़ ने कहा कि निगम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी निगम के प्रति संवेदनशील नहीं है। अब निगम कर्मचारी और अधिकारियों की काम के प्रति कोई कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *