राजस्थान पुलिस के दो खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित

जयपुर। आज राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर…

ezgif 4 c4e7bc8e29 | Sach Bedhadak

जयपुर। आज राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से शूटिंग एवं कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

राजस्थान डीजीपी उमेश मिश्रा ने राजस्थान पुलिस के दोनों खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड मिलने पर बधाई दी। राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि आज दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान पुलिस शूटिंग टीम के खिलाडी ओमप्रकाश मिठारवाल जो पुलिस उप अधीक्षक (प्रशिक्षु) हैं और राजस्थान पुलिस कबड्डी टीम की खिलाड़ी साक्षी कुमारी, प्लाटून कमाण्डर (प्रशिक्षु) को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से भी खिलाड़ियों को नवाजा। जिन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उनके नाम हैं सीमा पूनिया, एल्डहोस पॉल, अविनाश मुकुंद सावले, लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, अमित, निकहत जरीन, भक्ति प्रदीप कुलकर्णी, और प्रज्ञाननंदा, दीप ग्रेस एक्का, सुशीला देवी, साक्षी कुमारी, नयन मोनी सैकिया, सागर कैलाश ओवलकर, एलावेनिल वलारिवन, ओमप्रकाश मिथरवल, श्रीजा अकुला, विकास ठाकुर, अंशु, सरिता, परवीन, मानसी गिरीश चंद्र जोशी, तरुण ढिल्लों, स्वप्निल संजय पाटिल, जर्लिन अनिका जे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *