भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने वालों को परसादी लाल मीणा की दो टूक- जो विरोध करेगा, वो काम से जाएगा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 3 दिसंबर को आने के लिए प्रस्तावित है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारियां जोरों शोरों से…

ezgif 4 18e97c2159 | Sach Bedhadak

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 3 दिसंबर को आने के लिए प्रस्तावित है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। आज इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी विधायकों और मंत्रियों, पदाधिकारियों की बैठक भी की थी। जिसमें उन्होंने साफ-साफ कह दिया था कि किसी भी तरह हमें मिलकर इस यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाना है। साथ ही उन्होंने मंत्रियों विधायकों और पदाधिकारियों को यह संदेश दिया था कि इस काम को जो ईमानदारी और मेहनत से निभाएगा, वही आगे दिखेगा।

संविदाकर्मी समेत सरपंच संघ का विरोध

गहलोत के इस वाक्य से ही यह साफ संदेश जाता है कि कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। दूसरी तरफ प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध भी कई संगठन कर रहे हैं। इसमें सरपंच संघ, संविदा कर्मी शामिल हैं। जो लगातार अपनी मांगे पूरी ना होने के चलते राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दे रहे हैं।

किसी की हिम्मत नहीं जो इस यात्रा का विरोध करेगा

इसे लेकर आज चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने साफ कह दिया कि किसी ने भी राहुल गांधी की भारत यात्रा को रोकने की कोशिश भी की, तो वह काम से जाएगा। हम यहां पर किस लिए बैठे हैं, राहुल गांधी तो देश में बढ़ गई बेरोजगारी महंगाई के विरोध में देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और ये लोग इस यात्रा के विरोध की बात करते हैं। परसादी लाल मीणा के इस वक्तव्य से उन सभी को साफ संदेश गया है, जो राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा का विरोध कर रहे हैं। परसादी लाल मीणा के अलावा आज पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी यात्रा के विरोध की चेतावनी देने वालों को साफ नसीहत दे दी है। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में तो यह यात्रा निकलेगी। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं है कि वह राहुल गांधी के इस भारत जोड़ो यात्रा को रोक सके। जो लोग इस तरह की धमकी दे रहे हैं, वे संविधान में भरोसा नहीं रखते हैं। वे सिर्फ धमकियों से लोगों को डराते हैं और नफरत का माहौल पैदा करते हैं।

राहुल गांधी की सामने रखेंगे अपनी समस्याएं

बता दें कि संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगभग 1 हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर संविदा कर्मियों ने राहुल गांधी की भारत यात्रा के विरोध की चेतावनी दी है। आज ही जवाहर कला केंद्र में अल्प संख्यक विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के संविदाकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज बैठक कर चर्चा की थी, जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता भी की थी। जिसमें उन्होंने अपनी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखने को कहा था।

इसके अलावा अजमेर में सरपंच संघ ने भी राहुल गांधी की इस यात्रा के विरोध की चेतावनी दी है। दो दिन पहले ही अजमेर जिला सरपंच संघ की बैठक हुई थी। जिसमें संघ ने सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान होकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के विरोध की चेतावनी दी थी। जिला परिषद की ओर से कार्यों की स्वीकृति न होने, नरेगा में मजदूरों की संख्या में सरकार की ओर से कटौती करने, पट्टे जारी करने को लेकर की जा रही हठधर्मिता, ग्रामीण क्षेत्रों में रूके हुए विकास कार्यों को लेकर सरपंचों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *