पेपरलीक मास्टरमाइंड स्पर्धा चौधरी! RLP से लड़ा MLA का चुनाव…पायलट से पंगा लेने पर कांग्रेस ने निकाला

आरएलपी महिला मोर्चा अध्यक्ष स्पर्धा चौधरी के यहां पर ईडी की कार्रवाई हुई है.

Untitled Design 2 | Sach Bedhadak

Spurdha Choudhary RLP: आरएलपी महिला मोर्चा अध्यक्ष स्पर्धा चौधरी के यहां पर ईडी की कार्रवाई हुई है। स्पर्धा चौधरी राजनीति गलियारों में कोई नया नाम नहीं है। पहले कांग्रेस और अब आरएलपी पार्टी से जुड़ी स्पर्धा चौधरी का नाम ईडी का छापेमारी के बाद से चर्चाओं में आ गया है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी राजस्थान में पेपर ली का मास्टर माइंड बताया है। आइए जानते है कौन है स्पर्धा चौधरी…

पहले कांग्रेस फिर थामा RLP का हाथ

स्पर्धा चौधरी वर्तमान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। स्पर्धा चौधरी ने राजस्थान की फूलेला सीट से 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले स्पर्धा चौधरी कांग्रेस पार्टी में थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी में शामिल हो गईं।

स्पर्धा चौधरी को पायलट से पंगा पड़ा महंगा

2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से स्पर्धा चौधरी टिकट की मांग कर रही थी, स्पर्धा फुलेरा विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रही थी। उस समय कांग्रेस नेती रामेश्वर डूडी लगातार फुलेरा से स्पर्धा चौधरी को टिकट देने की पैरवी कर रहे थे। इसे लेकर स्क्रीनिंग कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में डूडी और उस समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई। सचिन पायलट पूर्व मंत्री डॉ. हरि सिंह को टिकट दिलाना चाहते थे।

सचिन पायलट की गाड़ी को घेरा तो गई सदस्यता

इस सीट से सचिन पायलट पूर्व मंत्री डॉ. हरि सिंह को टिकट दिलाना चाहते थे। इस बीच उस समय कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की गाड़ी को स्पर्धा चौधरी और उनके समर्थकों ने घेर लिया। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सचिन पायलट के निर्देश पर स्पर्धा चौधरी की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य और प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।