इतनी हिमाकत! श्रीमद् भगवत गीता के पन्ने फाड़कर जलाये…वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

बाड़मेर से एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग श्री मद् भगवत गीता के पन्ने फाड़कर जला रहे हैं,…

इतनी हिमाकत! श्रीमद् भगवत गीता के पन्ने फाड़कर जलाये...वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

बाड़मेर से एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग श्री मद् भगवत गीता के पन्ने फाड़कर जला रहे हैं, विश्व की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक जो लोगों को धर्म का मार्ग दिखाती है उस पुस्तक के साथ इस तरह का बर्ताव करने से हिंदू धर्म के लोगों में खासा आक्रोश है। संगठनों ने गीता को जलाते हुए नजर आ रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

धर्म परिवर्तन के बाद लोगों ने जलाई भगवत गीता

बता दें कि यह पूरा वीडियो भारत-पाक सीमा के भाखासर गांव का है। यह वीडियो 25 दिसंबर का बताया जा रहा है। जानकारी मिल रही है। धार्मिक भावनाओं को खुले तौर पर चुनौती दी जा रही है। वहां के कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन किया था। धर्म परिवर्तन के बाद ये लोग गांव के ही एक चौराहे पर गए यहां पर सभी ने मिलकर श्री मद् भगवत गीता के पन्ने फाड़े। यही नहीं उन्हें जलाया भी गया। यह भी जानकारी मिली है कि वहां पर धार्मिक नारेबाजी भी हुई। दूसरे धर्म को नीचा दिखाते हुए भी जमकर नारेबाजी की गई।

बाड़मेर मुख्यालय पर प्रदर्शन

बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने से अब लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर कल भी गांव में विरोध किया गया और आज बाड़मेर मुख्यालय पर भी हिंदू धर्म के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वीडियो में जो युवक-युवतियां नजर आ रहे हैं वे लोग किसी ग्रामीण पृष्ठभूमि के नहीं लग रहे हैं। वे पढ़े लिखे लोग हैं और यह भी जानते हैं कि किसी धर्म के खिलाफ इस तरह का कृत्य करने में उन्हें जरा भी संकोच नहीं किया।

जिम्मेदारों के संज्ञान में नहीं मामला

हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि जो लोग इस वीडियो में धर्म ग्रंथ को जलाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने किस धर्म में परिवर्तन किया है और पहले ये किस धर्म के थे। पुलिस की जांच के बाद ही यह जानकारी सामने आ पाएगी। दूसरी तरफ जानकारी मिली है कि पुलिस के संज्ञान में मामला कल ही आ गया था। लेकिन किसी पक्ष की तरफ से अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन कलेक्टर का कहना है कि इस तरह का कोई मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इतने बड़े मामले को लेकर जिम्मेदार जो जवाब दे रहे हैं उस पर भी काफी रोष लोगों में है। क्योंकि इस वीडियो के सर्कुलेशन को अभी रोका नहीं गया है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में फतेहपुर सबसे ठंडा, पारा -1.5 डिग्री तक लुढ़का, 13 स्थानों पर तापमान 5 डिग्री से नीचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *