मिस इंडिया वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता ताज पहनने के बाद पहली बार पहुंची राजस्थान, कहा-अब खाऊंगी कोटा कचौड़ी

जयपुर। मैं किसान की बेटी हूं और यदि किसी मोड़ पर उनके साथ न्याय नहीं होगा तो इस प्लेटफॉर्म के साथ मैं उनके लिए आवाज…

Miss India 01 | Sach Bedhadak

जयपुर। मैं किसान की बेटी हूं और यदि किसी मोड़ पर उनके साथ न्याय नहीं होगा तो इस प्लेटफॉर्म के साथ मैं उनके लिए आवाज बनूंगी। अब मैं पूरे देश के किसानों की बेटी हूं। आज भी कई जगह देखा जाता है, कि किसानों के साथ न्याय नहीं होता है। प्रकृति भी उनके साथ कभी-कभी अन्याय करती है। जैसे कल की ही बात करें तो हमने देखा है कि प्रदेश में बारिश हुई।

Miss India | Sach Bedhadak

हालांकि अभी फैसले नहीं खड़ी है, इसलिए नुकसान नहीं हुआ होगा। किसानों पर यह विचार 19 साल की फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 नंदिनी गुप्ता के थे, जो अपने दिल में अन्नदाता किसान के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखती है। ताज पहनने के बाद पहली बार जयपुर आने पर नंदिनी ने जर्नी शेयर की। उन्होंने बताया, किस प्रकार उनकी मां ने ये ख्वाब देखा था, जो आज पूरा हो गया है और अब नजर मिस वर्ल्ड पर है। मणिपुर में ताज जीतने पर कहा, कि राजस्थान मेरी जन्म भूमि है तो महाराष्ट्र कर्म भूमि है, वहीं मणिपुर में यह ताज पाया है। ऐसे में ये तीनों स्टेट मेरे लिए मंदिर जैसे हैं। मणिपुर ने मेरी दुनिया ही बदल दी है। कुछ ही दिनों में क्या से क्या हो गई।

आकर्षित करता था क्राउन:
उन्होंने कहा, बचपन से मिस इंडिया का ताज आकर्षित करता था। फिर जैसे-जैसे बड़ी हुई ताज के बारे में और जानने लगी और पता किया, कि ये कैसे मिल सकता है। उसी दिशा में काम किया और खुदको निखारती चली गई। उसी का नतीजा है, कि आज ये मेरे सिर पर है।

ऐश्वर्या से मिलना है:
नंदिनी ने बताया, कि ऐश्वर्या राय से मिलना है। वे काफी प्रभावित करती हैं। बात की जाए बॉलीवुड की तो मौका मिलेगा तो रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और शाहरुख सर के साथ काम करना चाहूंगी।

औरतों को मिले नेशनल प्लेटफॉर्म:
राजस्थान और खासकर कोटा की वर्किंग औरतों के बारे में वे जमकर बोली। कहा, कि पुरानी कला की जानकार औरतों का काफी शोषण होता है। जैसे बात की जाए कोटा डोरिया की तो वह एक सुंदर कला है, लेकिन पीछे मुड़कर देखा जाए तो कोटा डोरिया की जानकार महिलाओं को अच्छा प्लेटफॉर्म नहीं मिला। अब मैं चाहूंगी, कि उनको नेशनल प्लेटफॉर्म मिले।

सबके मन में था ताज:
मणिपुर में कॉम्पिटिशन के बारे में कहा, कि वहां मौजूद सभी पार्टिसिपेंट्स के मन में ताज था। कोई किसी से ईर्श्या नहीं रखता था। सभी अपना-अपना बेस्ट कर रहे थे। मैंने भी अपना बेस्ट दिया और ये ताज मुझे मिला। अब मिस वर्ल्ड के लिए सीनियर्स से टिप्स ले रही हूं। उनसे बात करती हूं और प्रश्न पूछती हूं।

इस सवाल ने दिलाया ताज:
मिस इंडिया का ताज कैसे सवालों के जवाब से मिला? पर कहती हैं, कि मुझसे पूछा गया था, कि आपको स्वयं या दुनिया बदलने में से किसी एक को चुनना हो तो किसको चुनेंगे? इस पर मैंने कहा, मैं खुदकर बदलना चाहूंगी। क्योंकि चैरेटी और अप्रिशिएशन खुद से आते हैं। वैसे ही चेंज भी खुद से आना चाहिए। यदि आपमें चेंज को फोलो व स्वीकार करने की पावर है तो आप दुनिया में अच्छा प्रभाव छोड़ सकते हो।

अब खाउंगी कोटा कचौड़ी:
7 महीने हो गए कोटा गए। कल सबसे पहले वहां जाते ही कोटा कचौड़ी खाउंगी। स्कूल जाउंगी, क्योंकि हमेशा से स्कूल जाना चाहती थी, लेकिन टाइम नहीं मिला। ताज के साथ स्कूल जाना चाहती थी। उसके बाद घर जाउंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *