जनाक्रोश सभा में बोलीं दीया कुमारी- सरकार को नहीं महिलाओं की चिंता, वो अपनी कुर्सी बचाने में लगे

अलवर। जिले के बानसूर में भाजपा की जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल…

ezgif 1 a9c96ee574 | Sach Bedhadak

अलवर। जिले के बानसूर में भाजपा की जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़, सांसद दीया कुमारी पहुंचे। जनाक्रोश महासभा में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव तथा जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा के नेतृत्व में स्वागत सम्मान किया गया।

चुनरी ओढ़ाकर दीया कुमारी का स्वागत

इस दौरान सांसद दीया कुमारी का राजस्थानी चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व सभी सांसदों को गाजे-बाजे के साथ मंच तक लाया गया। सांसद दीया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान की सरकार में युवा बेरोजगार हो रहे हैं। वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के पेपर लीक हो रहे हैं और कंबाइन कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। जिससे महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान की सरकार में इस समय अंतर्गत चल रहा है तथा सचिन पायलट और अशोक गहलोत और कुर्सी की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिससे राजस्थान की जनता त्रस्त तथा राजस्थान में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

वहीं कानून व्यवस्था राजस्थान की चरमरा गई है। महिला अत्याचार दुष्कर्म जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है लेकिन सरकार के मंत्री और विधायक अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं।

राज्यवर्धन बोले- पेपर लीक की जांच हुई तो पकड़ी जाएगी बड़ी मछली

पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि बानसूर क्षेत्र में सुनीता हत्या कांड का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई। कहीं ना कहीं पुलिस को भी सरकार अपने दबाव में रखी हुई है। जिससे आमजन राजस्थान सरकार से त्रस्त है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हुआ लेकिन सरकार सीबीआई से जांच नहीं करवा रही है। क्योंकि जांच में बड़ी मछली पकड़ी जाएगी। जिससे पेपर लीक के बाद राजस्थान का युवा आहत हो रहा है। गरीब किसान अपनी जमा पूंजी से अपने बच्चों को पढ़ाई करवाते हैं और पेपर लीक के बाद किसान आहत हो गया है। क्योंकि राजस्थान सरकार भष्टाचार की सरकार है। आगामी 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।

(रिपोर्ट- नितिन शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *