Jaipur : शहर में कई जगह निकली तिरंगा यात्रा, तिरंगे के रंग में रंगी गुलाबी नगरी

Jaipur : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हर कई उत्साह में नजर आ रहा है, हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्राओं का दौर अब…

yy | Sach Bedhadak

Jaipur : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हर कई उत्साह में नजर आ रहा है, हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्राओं का दौर अब परवा चढ़ने लगा है। कई राजनीतिक दल तो तिरंगा यात्रा निकाल ही रहे हैं इन सबसे इतर भी आम लोग भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हर छोटी-बड़ी सड़क को तिरंगे में रंग दिया गया है। आसमान भी तिरंगे के गुब्बारों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ( Kirodi Lal Meena ) ने आज शहर में कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली तो कांग्रेस की गौरव तिरंगा यात्रा से पूरा शहर तिरंगामय हो गया। किरोड़लाल ने गोविंदपुरा, सांगानेर से लेकर अमर जवान ज्योति तक हजारों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

वहीं कांग्रेस की ओर से शहर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में गौरव तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान समेत कई नेता और कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया।

शहर के गवर्मेंट हॉस्टल होते हुए पांच बत्ती चौराहा और वहां से लेकर अजमेरी गेट तक पूरा रास्ता तिरंगे में रंगा हुआ है। पूरी सड़क पर हर 10 फीट के अंतराल पर तिरंगे झंडे लगाए गए हैं। वहीं 5 बत्ती चौराहे को तो तिरंगे के पर्दों और फूलों की लड़ियों, औऱ बल्बों की रोशनी से ढक दिया गया है। तो वहीं हर 5 मिनट में कोई न कोई तिरंगा यात्रा निकल कर पूरे वातावरण को तिरंगे में रंग कर चली जाती है।

वहीं हर घर तिरंगे की बात करें तो इस अभियान को लेकर जैसा उत्साह अब देखा जा रहा है वैसा पहले कभी नहीं देखा गया। हर घर की छत पर तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है। तिरंगे को लेकर लोगों का उत्साह औऱ प्रेम इसी से पता चल जाता है लोग अपनी गाड़ियों, बाइक्स, साइकिल में तिरंगा लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *