Rajasthan Politics : राजनीतिक संकट के इस दौर में माता की शरण में पहुंचे गहलोत-पायलट

Rajasthan Politics : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन…

राजनीतिक संकट के इस दौर में माता की शरण में पहुंचे गहलोत-पायलट

Rajasthan Politics : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट में नवरात्र के अवसर पर शक्ति की चौखट पर पहुंचे हैं। माता की आराधना कर दोनों ने अपनी अर्जी लगाई।

mata ashok1 | Sach Bedhadak

बता दें कि अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने  परिवर के साथ CMR स्थित माता के मंदिर में पूजा अर्चना की। दूसरी तरफ पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी अपने समर्थकों के साथ जयपुर के पास आमेर में स्थित प्रसिद्ध शिला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पायलट के साथ उनके कई समर्थक भी मौजूद थे। उन्होंने माता को चुनरी अर्पित की और यज्ञ-अनुष्ठान कर पूजा अर्चना की।

सीएम पद की अर्जी लगा रहे हैं दोनों नेता!

वैसे तो माता के दरबार में हर इंसान अपनी मनोकामनाओं की अर्जी लगाता है। लेकिन राज्थान की राजदनीति में आए इस संकट के वक्त ये दो नेता माता  कौन सी अर्जी लगा रहे हैं यह राजस्थान की जनता अच्छी तरह जानती है।

sachinoo | Sach Bedhadak

दरअसल इस समय राजस्थान के सीएम को लेकर काफी उठापटक चल रही है। कि क्या अगला मुख्यंमत्री कोई और होगा या फिर स्थिति ऐसी ही रहेगी। वैसे इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल जाएगी। इसे लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक-दो दिन में फैसला कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या साउथ की तरह नॉर्थ में सफल होगी Bharat Jodo Yatra…राहुल गांधी की उत्तर भारत में होगी अग्निपरीक्षा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *