कोटा में सरकारी डॉक्टर ने दहेज के लिए 19 दिन पहले तोड़ी शादी, कार्ड बंटने के बाद शुरू हुई डिमांड

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में दहेज के खातिर शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। लड़का सरकारी डॉक्टर है वहीं लड़की भी एमबीबीएस है।…

कोटा में सरकारी डॉक्टर ने दहेज के लिए 19 दिन पहले तोड़ी शादी, कार्ड बंटने के बाद शुरू हुई डिमांड

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में दहेज के खातिर शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। लड़का सरकारी डॉक्टर है वहीं लड़की भी एमबीबीएस है। सरकारी डॉक्टर ने शादी से 19 दिन पहले दहेज के लिए यह रिश्ता तोड़ दिया। युवती के परिजनों ने थाने में लड़के के खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत दी है। वहीं, लड़के के परिवार वालों ने लड़की के घरवालों के खिलाफ धोखाधड़ी करने और बदसलूकी की शिकायत दी है। वहीं पूरे मामले मे लड़के का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। लड़के का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। जानकारी के मुताबिक, मामला कोटा के विज्ञान नगर थाने का है। डॉक्टर फरहीन अंसारी (27) की आठ महीने पहले टीचर्स कॉलोनी निवासी माजिद हुसैन (30) के साथ सगाई हुई थी। दोनों की शादी 22 अक्टूबर को होनी थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थी।

फरहीन अंसारी के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा, माजिद हुसैन परिवार ने कहा था कि उनकी बड़ी बहू दहेज में 12 लाख नकद लाई थी। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर भी लाई थी। इसलिए वह भी देख लें की शादी में कितना देंगे। इस पर फरहीन के परिवार ने कहा, वे अपने हिसाब से जो भी हो सकेगा शादी में खर्च करेंगे। इसके बाद 24 मई को फरहीन और माजिद की सगाई हो गई।

कार्ड बंटने के बाद से शुरू की डिमांड…

दोनों की शादी 22 अक्टूबर को होनी थी। फरहीन अंसारी और माजिद हुसैन दोनों परिवारों के घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। लड़की वालों की तरफ से रिश्तेदारों को आमंत्रण बांटने शुरू हो गए। इसी बीच लड़की (फरहीन अंसारी) के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी से कुछ दिन पहले 18 सितंबर के आसपास दोनों परिवार वालों के बीच में बात हुई। घरवाले शादी के निमंत्रण और रीति-रिवाज के समान की तैयारियों को लेकर माजिद के घर बात करने गए थे। तब माजिद के जीजा हुसैन ने फरहीन के माता-पिता से कहा, शादी में जो भी देना है, पहले ही देना। शादी वाले दिन वह किसी के सामने कुछ नहीं लेंगे। इस पर घरवालों ने कहा, उन्होंने पहले ही मना कर दिया कि वह सामने से मांगने पर कुछ नहीं देंगे। पढ़ी लिखी बेटी दे रहे हैं। जो भी हो सकेगा वह शादी में खर्च करेंगे।

वहीं फरहीन अंसारी ने बताया, पहले उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन पता लगा तो 1 अक्टूबर को माजिद हुसैन से मुलाकात कर पूरे मामले को लेकर बातचीत की। फरहीन अंसारी ने बताया कि उसे लड़के (माजिद) ने कहा, हमारे घर में ऐसा ही होता है। उसकी बड़ी भाभी भी बड़ी नकदी लेकर आई थी। जो भी कमाती है। घरवालों को ही देती है। फरहीन भी जो कमाए वह उसे माजिद को ही देना होगा। फरहीन ने बताया, उससे मजीद ने कहा कि उसने जो 75 लाख का लोन ले रखा है। उसे चुकाने में मदद करनी होगी। इन सब डिमांड को लेकर फरहीन ने माजिद से परिवार को समझाने के लिए कहा।

घर आकर किया हंगामा…

डॉक्टर फरहीन अंसारी ने बताया, 3 अक्टूबर को माजिद हुसैन के पिता बार-बार उसके पिता को फोन करते रहे। घर आकर बात करने के लिए कहते रहे। लेकिन फरहीन के परिजनों ने कहा, अगर बात करनी है तो घर आ जाएं। इसके बाद लड़के के परिवार के कुछ लोग फरहीन के घर पहुंचे। वहां पर लड़के के परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। गाली-गलौज की और कहा, अगर वह नकदी नहीं दे सकते तो शादी नहीं होगी।

लड़के वालों ने थाने में दी शिकायत…

इधर, लड़के (माजिद हुसैन ) के परिजनों ने 3 अक्टूबर को विज्ञान नगर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि लड़की वालों ने उन्हें धोखे में रखा, लड़की ने कोई लोन ले रखा है। उसकी जानकारी नहीं दी और जब शादी से इंकार किया तो बदसलूकी की। इधर, फरहीन ने आरोप का खंड़न करते हुए कहा कि लोन लड़के ने ले रखा है। बार-बार पैसों की बात वो करते रहे। अब शिकायत देकर हमारे ऊपर दबाव बना रहे हैं। हमें तो पता ही नहीं था कि लड़के वालों ने कोई रिपोर्ट दी है। फरहीन ने बताया कि डॉक्टर माजिद तीन भाई हैं। इनमें से दो सरकारी डॉक्टर हैं। वहीं, पिता रिटायर्ड टीचर हैं। बड़ी बहू भी सरकारी टीचर है।

लड़के वालों ने आरोप झूठे होने का किया दावा…

पूरे मामले में डॉक्टर माजिद का कहना है कि सब आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। हमारा परिवार संपन्न है। हमें दहेज मांगने की जरूरत ही नहीं है। दरअसल, लड़की वालों ने हमसे कई बातें छिपाकर रखीं। उन्होंने कोई लोन ले रखा था जिसको लेकर लड़की ने कहा मैं शादी के बाद पहले घरवालों की मदद करूंगी। जब तक छोटे भाई-बहन सेटल नहीं हो जाते। ऐसी कई बातें थीं। हमारे परिवार ने सलाह कर शादी नहीं करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- 2 माह से सरिस्का वन कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी, सरकार नहीं दे रही ध्यान, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली को सुनाई व्यथा

(कंटेंट- संजय जायसवाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *