गांधी जयंती : पांच गांधीवादियों को मिलेगा पहला ‘गांधी सद्भावना सम्मान’

महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को एसएमएस स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 5 गांधीवादियों को पहला ‘गांधी सद्भावना सम्मान’ दिया जाएगा। कला…

गांधी जयंती : पांच गांधीवादियों को मिलेगा पहला ‘गांधी सद्भावना सम्मान’

महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को एसएमएस स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 5 गांधीवादियों को पहला ‘गांधी सद्भावना सम्मान’ दिया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त शासन सचिव पंकज ओझा ने बताया कि राज्य सरकार ने यह सम्मान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रारंभ किया गया है। यह सम्मान हर साल 2 अक्टूबर को दिया जाएगा। साल 2022 के लिए यह सम्मान देश के पांच गांधीवादी प्रख्यात गांधीवादी डॉ.एस.एन. सुब्बाराव, बेंगलुरु(मरणोपरांत), नेमीचंद जैन, ‘भावुक’ जोधपुर (मरणोपरांत), अमरनाथ भाईजी,वाराणसी, कुमार प्रशांत,नई दिल्ली, और डॉ. डीआर मेहता, जयपुर को दिया जाएगा। इस सम्मान में प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

सर्वधर्मप्रार्थना सभा का होगा आयोजन

एसएमएस स्टेडियम में गांधी जयंती पर सुबह 9 बजे सर्वधर्म  प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में सभी धर्मों की प्रार्थना के अतिरिक्त गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे। गांधी जयंती के अवसर पर संपूर्ण राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भाव की दृष्टि से जिला एवं उपखंड स्तर पर भी सर्व धर्म प्रार्थना सभाएं होंगी। इसमें सभी समाजों के धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों,  जनप्रतिनिधियों सहित आमजन को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश प्रभारी माकन का वीडियो वायरल, कांग्रेस के मौजूदा सियासी हालात का बनाया जा रहा है मजाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *