पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने दिए RLP में जाने का संकेत

सरदारशहर उपचुनाव की वोटिंग 5 दिसंबर को है। इसके लिए सभी पार्टियां अपनी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रही हैं। लेकिन इस बीच भाजपा के…

ezgif 4 48959f8962 | Sach Bedhadak

सरदारशहर उपचुनाव की वोटिंग 5 दिसंबर को है। इसके लिए सभी पार्टियां अपनी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रही हैं। लेकिन इस बीच भाजपा के लिए एक बुरी खबर है, दरअसल पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का एक बयान इस वक्त सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। देवी सिंह भाटी ने इशारे-इशारे में ही RLP में शामिल होने की बात कही है। भाटी का कहना है कि राजस्थान भाजपा अपनी भूमिका प्रदेश में ढंग से नहीं निभा रही है। जिससे पार्टी का कार्यकर्ता निराश है।

भाटी ने कहा है कि इस बात को पार्टी के नेतृत्व तक भी पहुंचाया गया, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। देवी सिंह भाटी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस चीज को समझ जाए तो बेहतर है, लेकिन अगर अभी भी उसका वही रवैया रहता है, तो फिर वे आरएलपी के साथ या दूसरे किसी पार्टी के साथ खड़े होंगे और चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि देवी सिंह भाटी राजस्थान भाजपा के नेतृत्व से काफी नाराज चल रहे हैं। यहां तक कि उनके घर वापसी के लिए अर्जुन राम मेघवाल कह चुके हैं कि भाजपा छोड़ने वाले लोगों के घर वापसी कराई जाएगी। उस वक्त यह चर्चा बहुत सुर्खी में आ गई थी, क्योंकि अर्जुन राम मेघवाल की वजह से ही देवी सिंह भाटी ने भाजपा छोड़ी थी। भाजपा छोड़ने वाले लोगों के लिए घर वापसी के लिए प्रमुख अर्जुन राम मेघवाल को ही बनाया गया है। ऐसे में देवी सिंह भाटी का बीजेपी में वापस आना काफी मुश्किल है और अब इस बयान के बाद देवी सिंह भाटी का भाजपा नेतृत्व के प्रति कोई झुकाव है इस बात की अटकलों पर भी विराम लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *